फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress-BJP face to face on inflation and National Herald issue

भाजपा का पलटवार: आपकी दादी ने आपातकाल लगाया था, कुछ याद है?

Fri, 05 Aug 2022 11:18 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 05 Aug 2022 11:18 AM IST
सार

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में विस्तार से उत्तर दिया कि कोविड की समस्या के बावजूद भारत की आर्थिक व्यवस्था दुनिया के कई देशों की तुलना में बेहतर है। 

विज्ञापन
Congress-BJP face to face on inflation and National Herald issue
रविशंकर प्रसाद - फोटो : @BJPLive

विस्तार

आज महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच भाजपा ने महंगाई व नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस व गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले केंद्र सरकार को घेरा और देश में लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब महंगाई पर चर्चा होती है तो राहुल गांधी सदन में आते नहीं हैं। सदन में वॉक आउट कर जाते हैं। 

विज्ञापन

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में विस्तार से उत्तर दिया कि कोविड की समस्या के बावजूद भारत की आर्थिक व्यवस्था दुनिया के कई देशों की तुलना में बेहतर है। रविशंकर प्रसाद ने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने पांच लाख रुपये लगाकर 5000 करोड़ रुपये की संपत्ति हथिया ली है। 
विज्ञापन


कांग्रेस का लोकतंत्र भ्रष्टाचार का तंत्र था : रविशंकर प्रसाद
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र भ्रष्टाचार का तंत्र है। राहुल गांधी भ्रष्टाचार से बचने के लिए देश की आलोचना कर रहे हैं। राहुल गांधी बताएं कि वह जमानत पर क्यों हैं? आज रक्षा सौदों में कोई 'कट' नहीं होता। कांग्रेस पार्टी आज एक परिवार की जेब में है। यह परिवार अब पार्टी की प्रॉपर्टी पर कब्जे की कोशिश कर रहा है। जिस मामले में वे बेल पर हैं, उन संस्थाओं पर राहुल गांधी आरोप लगाना बंद करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई व बेरोजगारी बहाना, सही वजह ईडी को डराना 
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने आज साफ झूठ बोला है। दो दिन पहले जब सदन में चर्चा हुई तो उसमें कांग्रेस के लोगों ने भाग लिया ही नहीं। महंगाई और बेरोजगारी की चर्चा तो एक बहाना है। सही वजह है ईडी को डराना, धमकाना और परिवार को बचाना।

क्या कांग्रेस में लोकतंत्र है? 
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की दादी ने देश में आपातकाल लगाया था। आपातकाल में बड़े-बड़े पत्रकारों को जेल भेजा था। राहुल गांधी की दादी जी ने 'कमिटेड ज्यूडिशियरी' की बात की थी। प्रसाद ने राहुल से पूछा कहा, आपको कुछ याद है? आप हमें लोकतंत्र की नसीहत देते हैं। क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है?

सत्ता के गलियारों में बिचौलियों के रास्ते बंद
प्रसाद ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी की अगुआई में सत्ता के गलियारों में बिचौलियों के लिए दरवाजे बंद हैं। डिफेंस डील में कोई कट नहीं लगता। कांग्रेस और उनका भ्रष्टाचारी तंत्र इससे परेशान है। इसी की व्यथा राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी।


70 सालों में बना लोकतंत्र खत्म : राहुल गांधी
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया, 'देश में लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया।देश में आज लोकतंत्र नहीं है।'  राहुल गांधी ने कहा, 'मैं जितना सच बोलता जाऊंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। लेकिन मैं अपना काम करूंगा, महंगाई पर बात करूंगा, बेरोजगारी पर बात करूंगा। जितना इन सबके खिलाफ बोलूंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। ये सिर्फ हमारे लिए नहीं है। सभी के साथ है, जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे केंद्रीय एजेंसियों से डराया जाता है। यह बात लोगों को अभी समझ नहीं आ रही है, लेकिन एक दिन समझ आएगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed