फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress bharat jodo nyay yatra eighth day news updates resume from arunachal pradesh rahul gandhi

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में यात्रा के 8वें दिन BJP पर धमकाने-हमले के आरोप, PCC प्रमुख बोरा की नाक पर चोट

Sun, 21 Jan 2024 02:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी / नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी / नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 21 Jan 2024 02:57 PM IST
सार

असम में राहुल गांधी के बस से उतरने पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा की तरफ से उनके नेता-कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए हैं। असम के नागांव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। जानिए यात्रा से जुड़ी बड़ी अपडेट्स

विज्ञापन
congress bharat jodo nyay yatra eighth day news updates resume from arunachal pradesh rahul gandhi
राहुल गांधी के करीब भाजपा का झंडा लेकर पहुंचे लोग, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे (दाहिने) - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश के राजगढ़-होलोंगी इलाके से शुरू हुई। यह इलाका अरुणाचल प्रदेश और असम के बॉर्डर पर स्थित है। यहां से यात्रा फिर से असम में दाखिल होगी। 
विज्ञापन


असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने हाल ही में कहा था कि 'राहुल गांधी पहले तो मुझसे डरता था, अब मेरे बच्चे से भी डरना शुरू कर दिया।' जब इस पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि 'वह खुद डरे हुए हैं क्योंकि सीएम भ्रष्ट हैं।'
विज्ञापन

 
 

फिर असम में दाखिल हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रविवार को अपनी असम यात्रा के दूसरे चरण में फिर से शुरू हुई। पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा विश्वनाथ जिले के राजगढ़ से असम में फिर से प्रवेश कर गई और राज्य के मध्य भाग में नागांव जिले की ओर बढ़ रही है।

राहुल ने जनसभा को संबोधित किया

रविवार को दिन में नागांव के कालियाबोर में एक बैठक निर्धारित है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल सहित अन्य लोग शामिल होंगे। राज्य में दोबारा प्रवेश करने के तुरंत बाद राहुल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। यात्रा के विश्वनाथ के मुखरगढ़ में सुबह के विश्राम से पहले राहुल का विश्वनाथ चारियाली शहर में जनता को संबोधित किया।
 

जयराम रमेश ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल किया कि 'पीएम मोदी और गृहमंत्री मणिपुर का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं? आज उन्होंने राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी है, लेकिन वह आठ महीनों से क्यों नहीं गए? असम में दिख रहे बदलाव कांग्रेस के तरुण गोगोई की वजह से हैं। हेमंत बिस्व सरमा 2001 के असम और 2016 के असम का अंतर जानते हैं।'

कांग्रेस प्रमुख खरगे आक्रामक; कहा- असम के सीएम पीएम मोदी के चेला, डराने की कोशिश कर रही भाजपा

congress bharat jodo nyay yatra eighth day news updates resume from arunachal pradesh rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई
असम के नौगांव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा बहुत अच्छी चल रही है। ये देखकर बीजेपी के लोग घबरा गए हैं। उन्होंने हमारे पीसीसी अध्यक्ष पर हमला किया, लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं। वो कांग्रेस के एक सिपाही हैं। कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है। बकौल खरगे 'यह मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊं' जैसा है। जो बिल्ली कभी हमारे पास हुआ करती थी वह अब हम पर म्याऊं-म्याऊं कर रही है। हमने पहले भी ऐसे कई लोगों को देखा है। हम कभी नहीं डरेंगे, ये कांग्रेस का वादा है।
  असम के सीएम पीएम मोदी के चेला, डराने की कोशिश कर रही भाजपा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। पिछल बार भारत जोड़ो पदयात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई थी। उस वक्त कहीं कोई पथराव नहीं हुआ। डराने-धमकाने की कोशिशें भी नहीं हुईं। खरगे ने सवाल किया कि असम में ऐसा क्यों हो रहा है? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि असम के सीएम पीएम मोदी के 'चेला' हैं। सीएम सरमा वही सुनते हैं जो शाह कहते हैं। वह देश के दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्ग को डराते हैं। अगले चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ पाने के मकसद से लोगों को डराने का प्रयास किया जा रहा है।
  कांग्रेस चीफ भूपेन बोरा पर हमला, नाक पर आई चोट
इससे पहले असम की कांग्रेस इकाई ने दावा किया कि असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन बोरा पर भाजपा समर्थकों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला किया। घटना रविवार को असम के सोनितपुर जिले के जमुगुरीहाट इलाके की बताई गई। हमले में कथित तौर पर भूपेन बोरा की नाक पर चोट आई है। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उल्लेखनीय है कि असम के सोनितपुर जिले के एसपी सुशांत बिस्वा सरमा हैं। एसपी सुशांत असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के भाई हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित हमले का मामला राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील और बड़ा बनने की आशंका है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप; क्या राहुल गांधी की बस के करीब पहुंचे भाजपा समर्थक?

असम के सोनितपुर से गुजर रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मुख्य बस के पास कथित तौर पर भाजपा समर्थक पहुंच गए। बस से उतरकर स्थानीय लोगों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी को सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण वापस बस में चढ़ा दिया गया। मौके पर अफरा-तफरी जैसा मंजर देखा गया। कांग्रेस सांसद राहुल बस से उतरकर लोगों की बड़ी भीड़ की तरफ बढ़ने लगे। भीड़ में भाजपा का झंडा लिए लोग भी शामिल थे। इस घटना से इतर कांग्रेस ने दावा किया है कि यात्रा के दौरान सोनितपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमले किए।
 

असम में बताद्रवा थान प्रबंधन समिति ने राहुल गांधी के दौरे पर कही यह बात; भीड़ से बचने की अपील

congress bharat jodo nyay yatra eighth day news updates resume from arunachal pradesh rahul gandhi
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी - फोटो : social media
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान उनके दौरे को लेकर बताद्रवा थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जोगेंद्र नारायण देव महंत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'हमें खुशी है कि राहुल गांधी थान का दौरा करेंगे। कल यहां करीब 10,000 लोग जुटेंगे। इतनी भीड़ के बीच वे राहुल गांधी की यात्रा नहीं चाहते क्योंकि उनके स्वागत की प्रक्रिया में काफी कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आज बताद्रवा थान प्रबंधन समिति की कर्णधार समिति ने निर्णय लिया है कि राहुल सोमवार दोपहर 3 बजे के बाद आ सकते हैं। समिति उनका भव्य स्वागत कर सकेगी। जोगेंद्र नारायण महंत ने बताया कि हमने स्थानीय विधायक, जिला आयुक्त और एसपी को पहले ही सूचित कर दिया है।

भाजपा पर हमले का आरोप, सोशल मीडिया टीम को भी निशाना बनाया गया

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान सोनितपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमला मामले में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की मीडिया समन्वयक महिमा सिंह ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा, वे कई पदाधिकारियों के साथ कार में बैठी थीं। इसी समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार पर हमला किया और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर हटा दिए गए। कांग्रेस के प्रतीकों को हटाकर भाजपा का झंडा लगाया गया। मीडियाकर्मी पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम पर भी हमला किया गया। एक मीडियाकर्मी का कैमरा भी छीन लिया गया। हमने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।



कांग्रेस पार्टी ने शेयर किया वीडियो
इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 'भाजपा प्रायोजित हमले' का दावा करते हुए वीडियो क्लिप शेयर की। पार्टी ने दावा किया कि उनकी गाड़ियों को निशाना बनाया गया। झंडे-पोस्टर फाड़कर भाजपा के झंडे लगाने का प्रयास किया गया। कांग्रेस का दावा है कि हमला असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर हुआ है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को मिल रही सफलता ने BJP की नींद उड़ा दी है। भाजपा डरी और घबराई हुई है। यही वजह है कि वे इस तरह की कायराना हरकत पर उतर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed