Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong takes swipe at PM over India not being part of US-led 'Pax Silica' grouping

Congress: अमेरिका की नई रणनीतिक पहल 'पैक्स सिलिका' में भारत शामिल नहीं, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Sat, 13 Dec 2025 12:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Dec 2025 12:07 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस ने अमेरिका के नेतृत्व वाली नई रणनीतिक पहले भारत को शामिल न किए जाने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि यह हैरान करने वाला नहीं है, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के संबंधों में तेज गिरावट आई है। 

विज्ञापन
Cong takes swipe at PM over India not being part of US-led 'Pax Silica' grouping
जयराम रमेश - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका की अगुवाई में एक नई रणनीतिक पहल 'पैक्स सिलिका' शुरू की गई है, जिसका मकसद एक सुरक्षित और नवाचार से चलने वाली सिलिकॉन आपूर्ति श्रृंखला बनाना है। इसमें भारत को शामिल न किए जाने पर कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने कहा कि यह बहुत हैरान करने वाला नहीं है कि भारत एक सुरक्षित सिलिकॉन आपूर्ति श्रृंखला बनाने की अमेरिकी रणनीतिक पहल का हिस्सा नहीं है, क्योंकि (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप और (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के संबंधों तेज गिरावट आई है। विपक्षी पार्टी ने कहा कि अगर हम इस समूह का हिस्सा होते तो यह हमारे लिए फायदेमंद होता। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मेसी के कार्यक्रम के लिए बिक रहे महंगे टिकट, बंगाल के राज्यपाल बोस ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी महासचिव (संचार प्रभार) जयराम रामेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि भारत के इस समूह में शामिल न होने की खबर ऐसे समय आई है, जब प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने अच्छे मित्र और अहमदाबाद, ह्यूस्टन और वॉशिंगटन डीसी में कई बार गले मिल चुके साथी के साथ टेलीफोन वार्ता की जानकारी उत्साहपूर्वक साझा की है।

जयराम रामेश ने एक्स पर लिखा कि अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने चीन की हाई-टेक आपूर्ति श्रृंखला पर निर्भरता कम करने के लिए नौ देशों की पहल शुरू की है, जिसे पैक्स सिलिका कहा गया है। इसमें अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, नीदरलैंड, ब्रिटेन, इस्राइल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

 
रमेश ने कहा, 10 मई 2025 के बाद ट्रंप-मोदी के संबंधों में तेज गिरावट को देखते हुए, भारत का इस समूह में शामिल न होना ज्यादा चकित करने वाला नहीं है। निसंदेह, यह हमारे लिए लाभकारी होता अगर हम इसका हिस्सा होते। 

ये भी पढ़ें: लूथरा बंधुओं को भारत लाने की प्रक्रिया तेज, भारतीय और थाई अधिकारियों के बीच बातचीत जारी; जानें अपडेट

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पैक्स सिलिका पहल का मकसद निर्भरता को कम करना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए जरूरी सामग्री और क्षमताओं की रक्षा करना है और यह सुनिश्चित करना है कि पैक्स सिलिका के सदस्य देश बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाली तकनीक को विकसित और इस्तेमाल कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed