फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Hefty' price for Messi event ticket; WB Guv seeks report from govt

Lionel Messi In India: मेसी के कार्यक्रम में मचा बवाल, भड़के राज्यपाल; बोले- आयोजक पर हत्या के प्रयास का...

Sat, 13 Dec 2025 03:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Dec 2025 03:33 PM IST
सार

Lionel Messi In India: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में कुप्रबंधन को लेकर कहा कि आयोजनकर्ता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होना चाहिए और उसके खिलाफ मुकदमा भी चलाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
'Hefty' price for Messi event ticket; WB Guv seeks report from govt
सीवी आनंद बोस, राज्यपाल, पश्चिम बंगाल - फोटो : एए

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को सीवी आनंद बोस ने कोलकाता में अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के लिए कुप्रबंधन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए आयोजक पूरी तरह जिम्मेदार हैं, लेकिन पुलिस भी सरकार, जनता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विफल करने में जिम्मेदार है, जो राज्य की गृह मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा, उनकी निष्क्रियता के कारण इस दिन को कोलकाता के खेल प्रेमियों के लिए एक काला दिन कहा जा सकता है। 
विज्ञापन


लोक भवन के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल यह सुनकर स्तब्ध थे कि मुख्यमंत्री, जो सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी से मिलने वाली थीं, उन्हें बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा। अधिकारी ने बोस के हवाले से कहा, जब मुख्यमंत्री को बीच से ही लौटना पड़ा, तो यह बेहद गंभीर मामला है। इसकी तुरंत जांच होनी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि जिन लोगों ने कार्यक्रम के टिकट खरीदे हैं, उन्हें पैसा वापस किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेडियम और अन्य सार्वजनिक स्थानों को हुए नुकसान के लिए आयोजकों से जुर्माना वसूला जाए और जिन पुलिस अधिकारियों ने सावधानी नहीं बरती, उन्हें निलंबित किया जाए। उन्होंने कहा, भविष्य में इस तरह की बड़ी भीड़ वाले कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राज्यपाल  कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। लोक भवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी। राज्यपाल ने यह रिपोर्ट कई फुटबॉल प्रेमियों की शिकायत के बाद मांगी थी। उन्होंने बताया था कि शहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने का मौका नहीं मिला, क्योंकि टिकट की कीमतें बहुत अधिक थीं। राज्यपाल ने मेसी की कोलकाता यात्रा में राज्य सरकार की भूमिका के बारे में पूछा और यह भी सवाल उठाया कि आम लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर किसी व्यक्ति को पैसे कमाने की अनुमति क्यों दी गई। 

ये भी पढ़ें: मेसी को देखने के लिए कतार में लगे फैंस, महिला प्रशंसक बोलीं- रद्द किया हनीमून प्लान

लोक भवन के अधिकारी ने पीटीआई को बताया, लोक भवन के पास फुटबॉल प्रशंसकों की फोन कॉल और ईमेल आ रहे हैं, जिनमें वे शिकायत कर रहे हैं कि वे मेसी के मैच के टिकट नहीं ले पाए, क्योंकि कीमतें उनकी पहुंच से बाहर हैं। अब राज्यपाल यह जानना चाहते हैं कि यह क्यों हो रहा है। जब मेसी यहां हैं तो आम लोग अपने पसंदीदा स्टार को क्यों नहीं देख पा रहे हैं?

मेसी सॉल्ट लेक स्टेडियम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें संगीत, नृत्य और मोहून बागान 'मेसी' ऑल स्टार्स और डायमंड हार्बर 'मेसी' ऑल स्टार्स के बीच एक प्रदर्शनी मैच होगा। अधिकारी ने कहा, राज्यपाल हैरान हैं कि केवल कुछ लोग ही अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार को देख पाएंगे, जिन्होंने टिकट की भारी कीमत चुकाई है। अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने उस कथित व्यक्ति की बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जो मेसी की यात्रा से पैसा कमा रहा है। आम लोगों को मेसी देखने से क्यों रोका जा रहा है?


ये भी पढ़ें: कोलकाता पहुंचे स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह; इंडिया टूर 2025 का आगाज

मेसी अपने लंबे समय के स्ट्राइक पार्टनर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना की टीम के साथी रोड्रिगो डी पॉल के साथ पहुंचे। लुइस सुआरेज, रोड्रिगो डी पॉल और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान कोलकाता में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी आमंत्रित हैं।

आयोजक के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा: राज्यपाल
राज्यपाल बोस ने कहा कि यह कोलकाता के खेल प्रेमियों के लिए एक काला दिन है। उन्होंने कहा कि लियोनेल मेसी के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में कुप्रबंधन के लिए आयोजनकर्ता को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed