फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa fire Updates Thai authorities working with Indian counterparts to ensure deportation of Luthra brothers

Goa fire: लूथरा बंधुओं को भारत लाने की प्रक्रिया तेज, भारतीय और थाई अधिकारियों के बीच बातचीत जारी; जानें अपडेट

Sat, 13 Dec 2025 09:42 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 13 Dec 2025 09:42 AM IST
सार

उत्तर गोवा के 'बिर्च बाय रोमियो लेन' क्लब अग्निकांड ने देशभर को झकझोर दिया। छह दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत हुई थी। फरार क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को पहले फुकेट में पकड़ा गया और फिर बैंकॉक डिटेंशन सेंटर में रखा गया। भारतीय अधिकारियों के पासपोर्ट निलंबन और 2015 की प्रत्यर्पण संधि के तहत अब उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
Goa fire Updates Thai authorities working with Indian counterparts to ensure deportation of Luthra brothers
गौरव-सौरभ लूथरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

उत्तर गोवा के 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में बीते छह दिसंबर को हुए अग्निकांड के मामले ने देशभर को झकझोर कर रख दिया। कारण है कि इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटन के बाद थाईलैंड भाग गए क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो अब लूथरा बंधुओं को भारत लाने की तैयारी तेज हो गई है। इससे पहले दोनों भाइयों को पहले फुकेट में पकड़ा गया और फिर उन्हें बैंकॉक के डिटेंशन सेंटर में रखा गया।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, घटना के इसके अगले दिन दोनों भाई गोवा से भागकर फुकेट चले गए थे। इसके बाद भारतीय अधिकारियों द्वारा पासपोर्ट निलंबित करने के बाद थाई पुलिस ने गुरुवार को रिसॉर्ट में उन्हें हिरासत में लिया। ऐसे में थाईलैंड और भारत के बीच 2015 से प्रत्यर्पण संधि लागू होने की वजह से अब दोनों भाइयों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


भारत-थाईलैंड सहयोग
थाई अधिकारी लूथरा भाइयों को भारत लाने के लिए भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। बैंकॉक में भारतीय दूतावास भी थाई अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। थाई अधिकारियों ने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और जल्द से जल्द दोनों भाइयों को भारत सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- गोवा अग्निकांड: लूथरा भाइयों को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू, जल्द होगा प्रत्यर्पण; फुकेट में हुए थे गिरफ्तार

गोवा सरकार ने साफ किया रुख
वहीं इस पूरे मामले में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 25 मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान सीएम सावंत ने बताया कि हादसे के बाद अभी तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं तीन अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की टीम जल्द ही दोनों भाइयों को भारत लाकर जेल में डालने की प्रक्रिया पूरी करेगी।


जांच और अन्य कार्रवाई
बता दें कि क्लब में आग लगने के मामले में आरोपी भरत कोहली की हिरासत छह दिन और बढ़ाई गई है। अरपोरा पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर और सचिव रघुवीर बागकर की अग्रिम जमानत याचिका पर मापुसा सेशन कोर्ट ने 16 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का समय दिया। ऐसे में अब तक इस मामले में 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें अधिकारी, कर्मचारी और पीड़ित शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें:- गोवा अग्निकांड: माइकल लोबो और दिलीप पारुलेकर ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, अब भाजपा ने मांगा स्पष्टीकरण

एक नजर पूरे घटनाक्रम पर
गौरतलब है कि ये पूरी घटना तब की है, जब बीते छह दिसंबर की रात, अरपोरा स्थित बिर्च क्लब में अचानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 पर्यटक और 20 कर्मचारी की मौत हुई। क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा हैं। गोवा सरकार और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सभी कानूनी कार्रवाई तेज़ और सख्ती से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed