{"_id":"661acf093751ccd4d00117b6","slug":"cong-names-old-war-horses-for-ls-polls-in-odisha-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: ओडिशा की नौ लोकसभा सीटों पर कद्दावर कांग्रेसियों पर भरोसा कायम; भुवनेश्वर में NSUI अध्यक्ष पर दांव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: ओडिशा की नौ लोकसभा सीटों पर कद्दावर कांग्रेसियों पर भरोसा कायम; भुवनेश्वर में NSUI अध्यक्ष पर दांव
Sat, 13 Apr 2024 11:59 PM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:59 PM IST
सार
नवाज का मुकाबला बीजेपी की मौजूदा सांसद अपराजिता सारंगी और बीजेडी के मनमथ राउतराय से है। पार्टी ने बालासोर सीट से लड़ने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को भी नामित किया है।
विज्ञापन
एनएसयूआई ओडिशा इकाई के अध्यक्ष यासिर नवाज
- फोटो : ANI/X handle @yashir_nawaz
विस्तार
लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दल देशभर में विभिन्न सीटों पर अपने योद्धाओं को मैदान में उतार रहे हैं। इसी क्रम में ओडिशा में शनिवार को कांग्रेस ने नौ और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रतिष्ठित भुवनेश्वर संसदीय क्षेत्र के लिए एनएसयूआई ओडिशा इकाई के अध्यक्ष यासिर नवाज जैसे नए व्यक्ति को भी नामांकित किया।
विज्ञापन
नवाज का मुकाबला बीजेपी की मौजूदा सांसद अपराजिता सारंगी और बीजेडी के मनमथ राउतराय से है। पार्टी ने बालासोर सीट से लड़ने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को भी नामित किया है। चार बार लोकसभा सांसद रहे जेना हाल ही में पांच साल के अंतराल के बाद कांग्रेस में लौट आए।
विज्ञापन
कांग्रेस ने उन्हें जनवरी 2019 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया। बर्खास्त होने के बाद, जेना ने सामाजिक न्याय अभियान की शुरुआत की, जो कि एक गैर-राजनीतिक मंच था और सामाजिक न्याय आंदोलन की वकालत करता था।
विज्ञापन
बता दें कि जेना बालसोर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद प्रताप सारंगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। भाजपा का दामन छोड़कर सत्तारूढ़ दल में शामिल होने के बाद बीजद ने लेखाश्री सामंतीसिंघर को वहां से नामांकित किया है।
कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों को दिया मौका
कांग्रेस ने भद्रक से अनंत प्रसाद सेठी और जगतसिंहपुर लोकसभा सीट से रबींद्र कुमार सेठी को भी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने केंद्रपाड़ा से सिद्धार्थ स्वरूप दास और पुरी से सुचित्रा मोहंती को चुना है।
मोहन हेम्ब्रम क्योंझर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं जबकि आंचल दास जाजपुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार हैं। पार्टी ने ढेंकनाल लोकसभा सीट से सष्मिता बेहरा को मैदान में उतारने का भी फैसला किया है। इनके साथ, पार्टी ने अब तक राज्य में 21 लोकसभा उम्मीदवारों में से 17 के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।