फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conditions favorable for monsoon rainfall expected in many states within next 48 hours Meteorological Department

अगले 48 घंटे के भीतर कई राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली से अभी मानसून काफी दूर

Fri, 12 Jun 2020 05:30 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 12 Jun 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Conditions favorable for monsoon rainfall expected in many states within next 48 hours Meteorological Department
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गर्मी और उमस से परेशान देश के लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे के भीतर बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में गहरा होते कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ पर नजर रखना जरूरी है। विभाग के अनुसार दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार की ओर मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां बन रही हैं, जिसकी वजह से अगले 48 घंटों में इन राज्यों के भी कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा कि हालांकि, मानसून के दिल्ली पहुंचने में अभी वक्त है। पहले यह देखना होगा कि मानसून मध्यप्रदेश और फिर यूपी पहुंचता है। उसके बाद ही यह दिल्ली पहुंचेगा जिसमें अभी लंबा वक्त है।

 

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के अंदर तेलंगाना, असम और मेघालय में अलग-अलग समय पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed