फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Concerns over rising cases of Omicron variant, PM Modi review meeting Live Updates

PM Modi Meeting: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने की अहम बैठक, बोले- हमें ज्यादा सतर्क और सावधान होने की जरूरत

Thu, 23 Dec 2021 06:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 23 Dec 2021 06:18 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम होने वाली बैठक में कोरोना प्रबंधन से जुड़े सभी उच्च अधिकारी शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय बैठक में ओमिक्रॉन के नए मरीजों, लक्षण और अत्यधिक संक्रामक होने के बारे में जानकारी देगा। 

विज्ञापन
Concerns over rising cases of Omicron variant, PM Modi review meeting Live Updates
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहम बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश भर में कोरोना की स्थिति, ओमिक्रॉन और स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पीएम ने कहा कि नए वैरिएंट को देखते हुए हमें सतर्क और सावधान होना चाहिए। सरकार सतर्क है। बीमारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार राज्यों का पूरा सहयोग कर रही है। तत्काल और प्रभावी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग में तेजी, टीकाकरण में तेजी लाना और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


बैठक में कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री का फोकस तीन अहम जरूरतों पर रहा। पहली- ऑक्सीजन की उपलब्धता, दूसरी- दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और तीसरी सबसे अहम बात- टीककारण। पीएम ने बैठक में अब तक के हालात की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने अफसरों को दवाई और ऑक्सीजन के स्टॉक को बेहतर करने के निर्देश दिए। यह ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद पीएम मोदी की दूसरी समीक्षा बैठक है। इससे पहले उन्होंने 28 नवंबर को भी बैठक कर देश में महामारी के हालात की समीक्षा की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, बैठक में कोरोना प्रबंधन से जुड़े सभी उच्च अधिकारी शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय बैठक में ओमिक्रॉन के नए मरीजों, लक्षण और अत्यधिक संक्रामक होने के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में हालात से निपटने के लिए राज्यों के साथ मिलकर बनाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा हुई। ओमिक्रॉन वैरिएंट के देश में अब तक 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 88 मामलों की पुष्टि हुई है। 

 


तीन गुना तेजी से फैलता है ओमिक्रॉन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ओमिक्रोन को लेकर सचेत किया है। यह भी बताया कि यह डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कम से कम तीन गुना तेजी से फैलता है। इसे लेकर स्थानीय और जिला स्तर पर प्रबंधन का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय ने इसके खिलाफ 'वार रूम', सक्रिय करने, सक्रिय कदम उठाने और नाइट कर्फ्यू लगाने जैसे कदमों का सुझाव दिया है। 

शादी-अंत्येष्टि में संख्या सीमित करने का भी सुझाव
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए सख्त रणनीतिक उपाय किए जाएं। शादी-विवाह और अंतिम संस्कार आदि में संख्या सीमित करने व आपातकालीन केंद्रों को सक्रिय करने की सलाह भी शामिल है। कोविड नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने भी सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed