फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cold will grow in plain areas in 24 hours because of Snowfall on mountains

पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानों में उतरी ठंड, 24 घंटे में बढ़ेगी सर्दी

Sun, 08 Jan 2017 04:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sun, 08 Jan 2017 04:24 AM IST
विज्ञापन
cold will grow in plain areas in 24 hours because of Snowfall on mountains
- फोटो : NDJoshi/AmarUjala

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी और बारिश ने पहाड़ी राज्यों तक ठिठकी ठंड को मैदान में उतार दिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बदले मौसम के मिजाज से पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम के इस मिजाज से दिल्ली-एनसीआर भी अछूता नहीं रहा है।

विज्ञापन


यहां शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अगले 48 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री गिरावट होने की भविष्यवाणी की है। एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में भी न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन


पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला और किन्नौर में यातायात, दूरसंचार तथा बिजली व जल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भारी बर्फबारी की वजह से कई स्थानों पर पर्यटक फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पर्यटन रिसॉर्ट कुफरी, फागू और नरकंडा में 45-55 सेंमी. बर्फ गिरी है, जबकि रोहतांग दर्रा और आसपास के इलाके में 60 सेंमी. हिमपात हुआ है। उधर, पिछले चार दिनों से हो रही भारी बर्फबारी की वजह से कश्मीर घाटी शनिवार को लगातार दूसरे दिन देश के अन्य हिस्सों से कटा रहा। राज्य के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइन्स 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बर्फबारी जारी रहने का अनुमान

cold will grow in plain areas in 24 hours because of Snowfall on mountains

भारी बर्फबारी की वजह से शनिवार को दूसरे दिन भी श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है। दोनों राज्यों में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड में 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों कुमायूं और गढ़वाल क्षेत्र में हिमपात हुआ है। नैनीताल और मसूरी में बर्फबारी से मौसम सर्द हो गया है, जबिक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के वजह से पंजाब और हरियाणा में शीत लहर चल रही है।

दोनों राज्यों के साथ ही चंडीगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश से तापमान में गिरावट आई है। चंडीगढ़ और हरियाणा में कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। दिल्ली-एनसीआर में भी शुक्रवार शाम चली तेज हवाओं ने रात में ठंड बढ़ा दी थी। शनिवार सुबह तीन से चार बजे के आसपास मौसम का मिजाज बदला और बारिश होने लगी। बारिश व सर्द हवाओं के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज हुआ।

एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड

cold will grow in plain areas in 24 hours because of Snowfall on mountains

मौसम विभाग के अनुसार लगभग एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।  8 तारीख से 12 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। 11 व 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने का अनुमान है। 13 के बाद घना कोहरा होने से तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में सोमवार तक बर्फबारी होने की भविष्यवाणी की है।

कोहरे से कई ट्रेनें देर से चलीं, यात्री परेशान
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का इन दिनों बुरा हाल है। ट्रेनों के लेट चलने के कारण वेटिंग रूम व प्लेटफार्म खचाखच भरा हुआ है। कई ट्रेनें 2-26 घंटे देरी से चल रही हैं। यात्रियों को 0न तो पूछताछ काउंटर पर और न ही डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों की सही टाइमिंग मिल पा रही है। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को 150 से अधिक ट्रेनें कोहरे की चपेट में आईं। 85 ट्रेनें जहां घंटों लेट चलीं, वहीं 25 से अधिक ट्रेनों को परिवर्तित समय से चलानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed