फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Vijay Rupani on Hardik, Jignesh, Alpesh before gujrat elections

हार्दिक-जिगनेश पर बोले गुजरात CM- उन्हें चुनाव लड़कर लोकप्रियता का पता लगा लेना चाहिए

Sun, 01 Oct 2017 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 01 Oct 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
CM Vijay Rupani on Hardik, Jignesh, Alpesh before gujrat elections
cm vijay rupani
गुजरात चुनाव से पहले सीएम विजय रुपानी ने हार्दिक पटेल और जिगनेश मेवानी को चैलेंज किया कि दोनों राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव लड़कर दिखाएं जिससे अंदाजा हो जाए कि उनकी कितनी पकड़ है।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में विजय रुपानी से हार्दिक, अल्पेश और जिगनेश के गुजरात में उत्थान पर सवाल किया गया था। इसपर रुपानी ने कहा क्या वे राजनीतिक पार्टी बना रहे हैं, चुनाव लड़ रहे हैं? अगर वह यह करते हैं तो साफ हो जाएगा कि उनकी कितनी पकड़ है। हार्दिक पटेल पाटीदारों, जिगनेश दलितों और अल्पेश ओबीसी के हक की बातें करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुजरात में अशोक विजय दशमी के मौके पर 300 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपानी ने तीनों के उत्थान के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। गुजरात सीएम ने कहा कि हार्दिक ट्विटर पर हमेशा बीजेपी के खिलाफ लिखते हैं और अबतक कांग्रेस के खिलाफ उन्होंने एक भी ट्वीट नहीं किया। रुपानी ने पूछा क्या कांग्रेस में सब ठीक है?

मोदी को बताया सूरज खुद को लैंप

CM Vijay Rupani on Hardik, Jignesh, Alpesh before gujrat elections
vijay rupani - फोटो : facebook
रुपानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भी गुजरात के सीएम रहे हैं लेकिन उनसे तुलना नहीं की जा सकती। रुपानी ने कहा कि मोदी सूरज हैं और वह एक लैंप। रुपानी ने कहा कि मोदी ने ही गुजरात और देश को विकास का रास्ता दिखाया जिसपर वह भी चल रहे हैं। रुपानी ने दावा किया कि बीजेपी 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

रुपानी ने 1975 के आपातकाल के दिनों को भी याद किया। रुपानी के मुताबिक, वह तब 19 साल के थे और जेल में भी रहे। रुपानी ने बताया कि उनके पिता रंगून में एक रईस व्यापारी थे। वे उन गुजरातियों में शामिल थे जो कि गुजरात से बर्मा चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed