{"_id":"643fed8ded8cc95c62076904","slug":"cm-manik-saha-poster-defaced-in-tripura-police-begin-probe-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: सीएम के पोस्टर पर स्याही पोतने के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: सीएम के पोस्टर पर स्याही पोतने के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच, जानें पूरा मामला
Wed, 19 Apr 2023 07:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 19 Apr 2023 07:03 PM IST
सार
त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में मुख्यमंत्री माणिक साहा के बंगाली नववर्ष की बधाई देने वाले होर्डिंग्स लगाए गए थे। जिनपर अज्ञात लोगों ने काली स्याही डालकर उन्हें खराब कर दिया था।
विज्ञापन
माणिक साहा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के पोस्टर पर स्याही पोतने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में मुख्यमंत्री माणिक साहा के बंगाली नववर्ष की बधाई देने वाले होर्डिंग्स लगाए गए थे। जिनपर अज्ञात लोगों ने काली स्याही डालकर उन्हें खराब कर दिया था। सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सत्तारूढ़ दल ने जिले के पैतुरबाजार इलाके में होर्डिंग्स को खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। सहायक महानिरीक्षक (एआईजी), कानून व्यवस्था, ज्योतिष्मान दास चौधरी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस के मुलाकात कर मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने कैलाशहर अनुमंडल के कुछ स्थानों पर बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों को बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री और समाज कल्याण मंत्री टिंकू राय की तस्वीर वाले कई होर्डिंग लगाए थे। सोमवार को पैतुरबाजार में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने अज्ञात लोगों के एक समूह द्वारा मुख्यमंत्री और समाज कल्याण मंत्री की तस्वीर वाले होर्डिंग को तोड़ दिया गया था साथ ही पोस्टर पर काली स्याही पोत दी गई थी।
विज्ञापन