फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamta said that BJP leaders bring cash in elections

पश्चिम बंगाल : सीएम ममता ने कहा- चुनावों में नकदी लाते हैं भाजपा नेता, संकट के वक्त गायब

Fri, 19 Mar 2021 03:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गारबेटा।
एजेंसी, गारबेटा। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 19 Mar 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
CM Mamta said that BJP leaders bring cash in elections
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, भाजपा के नेता चुनावों के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए झोलों में भरकर नकदी लाते हैं, मगर संकट के समय वे गायब हो जाते हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी मेदिनीपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, हजारों की संख्या में नेता यहां वोट लूटने आ रहे हैं, वह कई सपने भी दिखा रहे हैं। प्रदेश की जनता को ऐसे लोगों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है, ऐसे लोग सिर्फ वोट लेने के बाद अपने वादे भूल जाया करते हैं।
विज्ञापन


ममता ने कहा, मैं एक बाघ की तरह हूं और अपना सिर नहीं झुकाऊंगी। मैं केवल जनता के सामने अपना सिर झुकाती हूं। लेकिन भाजपा जैसी पार्टी महिलाओं, दलितों पर अत्याचार करती है। ममता ने भाजपा को दंगाइयों की पार्टी बताते हुए कहा, हम हिंसा नहीं चाहते हैं, खून-खराबा नहीं चाहते हैं और हम बंगाल में प्रतिशोध की राजनीति नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत पैकेज पर कहा, एक या दो अपवाद हो सकते हैं
राहत पैकेज का इस्तेमाल नहीं करने के मोदी के हमले पर ममता ने कहा, तृणमूल सरकार ने अम्फॉन चक्रवात प्रभावितों के लिए हजारों करोड़ रुपये की मदद की। एक या दो अपवाद हो सकते हैं...लेकिन हम लोगों की मदद करने के लिए पहुंचे हैं। तब भाजपा के नेता कहां थे? मानवीय संकट के समय वह हमेशा गायब रहते हैं।


एनपीआर पर कहा, नहीं लागू होने देंगे
ममता ने कहा, तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लागू नहीं होने देगी। उन्होंने आरोप लगाया, गणना करने वालों की यात्रा के दौरान घर पर नहीं पाए जाने पर भाजपा  मतदाताओं के नामों को हटा देगी। उन्होंने कहा, किसी भी परिवार के एक भी सदस्य, देश के किसी भी नागरिक को बंगाल से निकाला नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed