फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee attacks the central government after the Women's Reservation Bill was rejected

Mamata Banerjee: ‘भाजपा का पतन शुरू’, महिला आरक्षण विधेयक खारिज होने पर सीएम ममता का केंंद्र सरकार पर हमला

Sat, 18 Apr 2026 05:09 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 18 Apr 2026 05:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला आरक्षण विधेयक खारिज होने पर केंंद्र सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का पतन शुरू होगया है। 

विज्ञापन
CM Mamata Banerjee attacks the central government after the Women's Reservation Bill was rejected
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोकसभा में  महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को पारित लागू में विफल रही है। जिससे भाजपा का पतन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Floor Test : सीएम सम्राट चौधरी को एक विधायक का नुकसान; 24 अप्रैल को बहुमत साबित करना कितना आसान?

विज्ञापन


भाजपा को हरा दिया
हावड़ा के उलुबेरिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा पराजित हो चुकी है। केवल अपने सहयोगियों के समर्थन से ही सत्ता में बनी हुई है। उन्होंने कहा, 'भाजपा का पतन शुरू हो गया है। हमने भाजपा को हरा दिया है। उन्हें अपमानित होना पड़ा है। उनके पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। वे दूसरों के समर्थन से सत्ता में बैठे हैं।' केंद्र सरकार को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 2029 से 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करने के लिए लाया गया संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को संसद में खारिज हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश को बांटना चाहते थे
परिसीमन के लिए भाजपा के दबाव पर निशाना साधते हुए, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी देश को बांटना चाहती है। बनर्जी ने कहा, 'भाजपा नेता परिसीमन इसलिए चाहते थे क्योंकि वे देश को बांटना चाहते थे। हमें महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के लिए विधेयक लाने की जरूरत नहीं है।' अपनी पार्टी द्वारा महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों में 36 प्रतिशत और राज्यसभा में 46 प्रतिशत महिलाएं हैं।


यह भी पढ़ें- Cabinet: केंद्र सरकार ने दो फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को मिलेगा फायदा


उन्होंने कहा,  'हमारे जैसी कोई दूसरी पार्टी नहीं है। भाजपा को हमसे सीखना चाहिए। मैं 1998 से महिलाओं के लिए आरक्षण के लिए संघर्ष कर रही हूं।' बनर्जी ने भाजपा के लिए काम करने वालों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी केंद्र में लंबे समय तक सत्ता में नहीं रहेगी। ये टिप्पणियां आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच तेज राजनीतिक खींचतान के बीच आई हैं, जिसमें बनर्जी प्रतिनिधित्व, संघवाद और प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के मुद्दों पर केंद्र को बार-बार निशाना बना रही हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed