{"_id":"690094168cb8d38d26073f2a","slug":"cm-devendra-fadnavis-mock-shiv-sena-ubt-aaditya-thackeray-said-should-not-try-to-become-maharashtra-pappu-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र का पप्पू बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए', सीएम फडणवीस का तीखा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र का पप्पू बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए', सीएम फडणवीस का तीखा तंज
Tue, 28 Oct 2025 03:29 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 28 Oct 2025 03:29 PM IST
सार
आदित्य ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बीएमसी चुनाव से पहले हर वार्ड में जाकर मतदाता सूची का अच्छी तरह से अध्ययन करने की अपील की। महाराष्ट्र में जनवरी 2026 तक निकाय चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे पर तीखा तंज कसा और कहा कि उन्हें महाराष्ट्र का पप्पू बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। सीएम फडणवीस ने आदित्य ठाकरे पर यह निशाना शिवेसना यूबीटी नेता के उनके विधानसभा क्षेत्र में कथित वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर दिए गए प्रेजेंटेशन को लेकर साधा।
सीएम फडणवीस का शिवसेना यूबीटी नेता पर तीखा तंज
सीएम फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं आदित्य को जानता हूं और मुझे उनसे 'पप्पूगिरी' करने की उम्मीद नहीं थी। कल उनका प्रेजेंटेशन वैसा ही था जैसा राहुल गांधी पहले कर चुके हैं। उन्हें महाराष्ट्र का पप्पू बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। विपक्ष जो कुछ भी कर रहा है, वह सिर्फ कवर फायरिंग है। उन्हें पता है कि हार पक्की है और लोग उनके साथ नहीं हैं। उनका बर्ताव लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा है।'
उल्लेखनीय है कि राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में अपने विधानसभा क्षेत्र वर्ली में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया, जिसमें मतदाताओं के नाम, फोटो, पते और यहां तक कि जेंडर में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए। आदित्य ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, 'यह कोई गलती नहीं बल्कि धोखा है।' आदित्य ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बीएमसी चुनाव से पहले हर वार्ड में जाकर मतदाता सूची का अच्छी तरह से अध्ययन करने की अपील की। महाराष्ट्र में जनवरी 2026 तक निकाय चुनाव होने हैं। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए थे, जिसे सत्ताधारी पार्टी और चुनाव आयोग दोनों ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Karnataka: संघ की गतिविधियों पर रोक लगाने की कर्नाटक सरकार की कोशिशों को झटका, हाईकोर्ट ने आदेश पर लगाई रोक
किसानों के खातों में जाएंगे हजारों करोड़
फडणवीस ने यह भी बताया कि कैबिनेट बैठक में दिवाली से पहले बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए घोषित 31,628 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की समीक्षा भी की गई। उन्होंने कहा कि अब तक 8,000 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और 40 लाख किसानों के बैंक खातों में पैसा जमा कर दिया गया है। मंगलवार को कैबिनेट ने 11,000 करोड़ रुपये और जारी करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रकम पंद्रह दिनों में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सीएम ने कहा कि 21,000 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में जमा किए जाएंगे। इनके अलावा, 1,500 करोड़ रुपये अलग से जारी किए जाएंगे। फडणवीस ने कहा कि किसानों को अपनी उपज की खरीद से पहले संबंधित अधिकारियों के पास रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन