{"_id":"5765bcf04f1c1bd24d11bac0","slug":"cm-akhilesh-yadav-denied-cbi-probe-of-mathura-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम अखिलेश ने मथुरा कांड में CBI जांच को नकारा, कहा-देख चुके हैं बदायूं कांड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीएम अखिलेश ने मथुरा कांड में CBI जांच को नकारा, कहा-देख चुके हैं बदायूं कांड
ब्यूरो/अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास समारोह में राजनीतिक कटाक्षों से दूर रहने वाले सीएम अखिलेश यादव ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापसी के समय अजीजपुर जिगनेरा गांव के अस्थायी हेलीपैड पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा और बसपा पर जमकर तंज कसे। वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिक्र आते ही अखिलेश ने कहा कि पुराने रिश्ते किसके हैं?
विज्ञापन
बिना बसपा सुप्रीमो का नाम लिए कहा कि हमारी बुआ ने किस पार्टी के नेताओं को राखी बांधी थी, सभी जानते हैं। सपा भाजपा-बसपा की जुगलबंदी पर नजर रख रही है और जनता भी रखे। रही बात सपा की तो अपने चहुंमुखी विकास कार्यों के साथ जनता से गले मिलकर दोबारा सरकार में आने का मौका मांगेगी।
विज्ञापन
कैराना का प्रसंग उठते ही उन्होंने कहा कि इसे जानबूझकर तूल दिया जा रहा है। सपा सरकार के विकास कार्यों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। गाय, धर्मपरिवर्तन आदि की बात करने वाले कौन हैं, सभी जानते हैं।
विज्ञापन
मथुरा कांड की सीबीआई जांच की मांग को उन्होंने अपने लहजे में नकारा। कहा, न्यायिक जांच हो रही है और सारे तथ्य सामने आएंगे, इसी आधार पर समुचित कार्रवाई होगी। न्यायिक संस्था पर भरोसा रखना चाहिए। बदायूं में क्या हुआ था? सीबीआई जांच में वही तथ्य सामने आए जो राज्य पुलिस ने पाए थे। यह सब देख चुके हैं।