{"_id":"5ff2152c8ebc3e3d990cb0f2","slug":"classes-will-start-in-college-and-university-for-final-year-students-in-odisha-from-january-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: 11 जनवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय में शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: 11 जनवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय में शुरू होंगी कक्षाएं
Mon, 04 Jan 2021 12:34 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीएम नवीन पटनायक
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा सरकार ने रविवार को घोषणा की है कि राज्य में 11 जनवरी से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए अनंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मार्च से 31 मार्च के बीच होंगी और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जून से 30 जून के बीच होंगी।
विज्ञापन
सरकार ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति में सुधार और महामारी के कारण छात्रों की भारी शैक्षणिक हानि को देखते हुए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने का फैसला किया। महामारी के फैलने के बाद मार्च 2020 से ही कक्षाएं निलंबित हैं।
विज्ञापन
अधिसूचना में कहा गया है, राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों और सरकारी तथा गैर-सरकारी डिग्री कॉलेजों (एचई विभाग के तहत आने वाले) को 11-01-2021 (सोमवार) से 2020-21 अंतिम वर्ष के यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए प्रत्यक्ष कक्षा शिक्षण शुरू करने का निर्देश दिया जाता है।
विज्ञापन
सरकार ने कक्षा शिक्षण के संचालन के लिए एक दिशानिर्देश भी जारी किया है, जिसमें नियमित तौर पर कक्षाएं आयोजित करने और पाठ्यक्रम के सभी अध्यायों को कवर करने की बात कही गई है। उसमें कहा गया कि भले ही कुछ अध्याय ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कवर किए गए हों, इसके बावजूद कक्षा में सभी अध्यायों को पढ़ाया जाना चाहिए।
दिशानिर्देश में कहा गया, ‘जब भी संभव हो, कक्षा शिक्षण को रिकॉर्ड किया जाए और अनुपस्थित छात्रों के साथ उसे साझा किया जाए। उसमें कहा गया है कि इस दौरान कोविड-19 रोकथाम संबंधी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। दिशानिर्देश में कहा गया है कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आने वाले छात्रों समेत सभी व्यक्तियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य है।
उसमें कहा गया है कि कक्षाओं में शारीरिक दूरी को बनाए रखा जाना चाहिए और अगर जरूरत पड़ी तो छात्रों की अधिक संख्या वाली कक्षाओं को बैचों में बांटा जा सकता है और शिक्षण घंटे बढ़ाए जा सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 10 जनवरी से 2020-21 अंतिम वर्ष के यूजी/पीजी छात्रों के साथ-साथ पीएचडी, एम.फिल और अन्य शोधार्थियों के लिए छात्रावास खोले जाएंगे।
उसमें यह भी कहा गया है कि पीएचडी, एम.फिल छात्रों और अन्य शोध छात्रों की शिक्षण और अनुसंधान गतिविधियाँ भी 11 जनवरी से शुरू होंगी। राज्य के निजी विश्वविद्यालय भी 11 जनवरी से अंतिम वर्ष के यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों की कक्षा शिक्षण शुरू करने पर विचार कर सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में छात्रों को 80 अंकों के लिए उत्तर देने होंगे
ओडिशा सरकार ने रविवार को कहा कि इस साल राज्य बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 अंकों में से 80 अंकों के लिए उत्तर देने होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री एस आर दास ने कहा कि 80 में से 50 अंक के लिए उत्तर ओएमआर प्रारूप में बहुविकल्पीय तरीके से देने होंगे और बाकी 30 अंक वस्तुनिष्ठ उत्तरों के लिए होंगे।
बोर्ड ने फैसला किया है कि छात्र का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर ही किया जाएगा और 20 अंकों का मूल्यांकन किसी प्रश्नपत्र में छात्र द्वारा 80 अंकों से प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। राज्य सरकार ने शनिवार को कहा था कि कक्षा दसवीं के लिए वार्षिक बोर्ड परीक्षा तीन मई से 15 मई के बीच होगी।