{"_id":"620ce0a1eed1b75c275acfeb","slug":"civic-polls-cancelled-in-athani-due-to-dmk-candidate-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: डीएमके उम्मीदवार का निधन, नगर निकाय चुनाव रद्द, नई तारीखों का एलान बाद में होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: डीएमके उम्मीदवार का निधन, नगर निकाय चुनाव रद्द, नई तारीखों का एलान बाद में होगा
Wed, 16 Feb 2022 05:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 16 Feb 2022 05:34 PM IST
सार
तमिलनाडु के इरोड जिले की अथानी नगर पंचायत में निकाय चुनाव स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, अथानी से डीएमके उम्मीदवार अंतियूर तालुक का बुधवार को निधन हो गया। जिसके चलते यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव रद्द
- फोटो : social media
विस्तार
तमिलनाडु के इरोड जिले की अथानी नगर पंचायत के तीसरे वार्ड में निकाय चुनाव स्थगित कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि अथानी से डीएमके उम्मीदवार अंतियूर तालुक का बुधवार को निधन हो गया। जिसके कारण स्थानीय चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब चुनाव की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, अथानी से डीएमके उम्मीदवार अंतियूर तालुक ने मंगलवार देर रात जमकर चुनाव प्रचार किया था। इसके बाद वे घर पहुंचे और आराम किया। मंगलवार रात तक तो सब ठीक था, लेकिन बुधवार यानी आज सुबह उनके सीने में दर्द उठा। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद जब परिजन डीएमके उम्मीदवार अंतियूर तालुक को लेकर सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। वह 51 वर्ष के थे।
डीएमके उम्मीदवार अंतियूर तालुक के निधन की जानकारी होने पर इरोड के चुनाव विभाग ने मतदान स्थगित कर दिया। चुनाव विभाग ने कहा कि तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग चुनाव के लिए एक नई तारीख की घोषणा करेगा।