फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   civic polls cancelled in athani due to DMK candidate dies

तमिलनाडु: डीएमके उम्मीदवार का निधन, नगर निकाय चुनाव रद्द, नई तारीखों का एलान बाद में होगा

Wed, 16 Feb 2022 05:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 16 Feb 2022 05:34 PM IST
सार

तमिलनाडु के इरोड जिले की अथानी नगर पंचायत में निकाय चुनाव स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, अथानी से डीएमके उम्मीदवार अंतियूर तालुक का बुधवार को निधन हो गया। जिसके चलते यह फैसला किया गया।

विज्ञापन
civic polls cancelled in athani due to DMK candidate dies
नगर निकाय चुनाव रद्द - फोटो : social media

विस्तार

तमिलनाडु के इरोड जिले की अथानी नगर पंचायत के तीसरे वार्ड में  निकाय चुनाव स्थगित कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि अथानी से डीएमके उम्मीदवार अंतियूर तालुक का बुधवार को निधन हो गया। जिसके कारण स्थानीय चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब चुनाव की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, अथानी से डीएमके उम्मीदवार अंतियूर तालुक ने मंगलवार देर रात जमकर चुनाव प्रचार किया था। इसके बाद वे घर पहुंचे और आराम किया। मंगलवार रात तक तो सब ठीक था, लेकिन बुधवार यानी आज सुबह उनके सीने में दर्द उठा। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद जब परिजन डीएमके उम्मीदवार अंतियूर तालुक को लेकर सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। वह 51 वर्ष के थे।
विज्ञापन


डीएमके उम्मीदवार अंतियूर तालुक के निधन की जानकारी होने पर इरोड के चुनाव विभाग ने मतदान स्थगित कर दिया। चुनाव विभाग ने कहा कि तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग चुनाव के लिए एक नई तारीख की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed