{"_id":"5dfa76f18ebc3e88043937f4","slug":"citizenship-amendment-act-section-144-imposed-in-various-areas-of-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून के विरोध में आज कर्नाटक बंद का आह्वान, कई जिलों में धारा 144 लागू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून के विरोध में आज कर्नाटक बंद का आह्वान, कई जिलों में धारा 144 लागू
Thu, 19 Dec 2019 12:28 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
बंगलूरू पुलिस कमिश्नर भास्कर राव
- फोटो : एएनआई
संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में लेफ्ट विंग और मुस्लिम संगठनों ने कर्नाटक में कल बंद का आह्वान किया है। इसी को देखते हुए राज्य के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
बंगलूरू पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने कहा, 'ग्रामीण जिलों समेत पूरे बंगलूरू में सुबह छह बजे से अगले तीन दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी जाएगी।'
A 'bandh' has been called by consortium of Left wing & Muslim organisations tomorrow in Karnataka. Bengaluru Police Commissioner Bhaskar Rao says, "Section 144 to be imposed throughout Bengaluru including Rural district from tomorrow 6 am for the next 3 days". (file pic) pic.twitter.com/F9pCfM3xri
— ANI (@ANI) December 18, 2019
विज्ञापन
कलबुर्गी में गुरुवार सुबह से 21 दिसंबर देर रात तक धारा 144 लागू रहेगी। इसके साथ ही गुरुवार को सभी स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। कलबुर्जी के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बंद के चलते 19 दिसंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
विज्ञापन
जिले में बुधवार रात से ही धारा 144 लागू कर दी गई। धारवाड़ जिला कमिश्नर ने बताया कि जिले में बुधवार रात 10 बजे से 21 दिसंबर की रात 12 बजे तक धारा 144 लागू कर दी गई है।