फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CISF conducts raids in Jharkhand and Bengal, 428 metric tonnes of illegal coal seized

CISF: खुफिया ऑपरेशन के तहत सीआईएसएफ की झारखंड-बंगाल में रेड, 428 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद

Thu, 09 Jul 2026 08:46 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 09 Jul 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
CISF conducts raids in Jharkhand and Bengal, 428 metric tonnes of illegal coal seized
सीआईएसएफ की झारखंड-बंगाल में रेड - फोटो : अमर उजाला

भारत सरकार की "जीरो कोल लीकेज" (कोयले की शून्य चोरी) पहल को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत अवैध कोयला खनन, चोरी, अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। खुफिया ऑपरेशन के तहत सीआईएसएफ ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर 428 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया है। 

विज्ञापन


एमएमडीआर अधिनियम की धारा 22, 23बी और 24 के तहत सीआईएसएफ के नामित अधिकारियों को अधिकार मिलने के बाद, बल ने राष्ट्रीय खनिज संसाधनों की सुरक्षा और कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान कोल इंडिया की सहायक कंपनियों, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के समन्वय से और खुफिया जानकारियों के आधार पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


04 से 08 जुलाई के बीच, सीआईएसएफ ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के कोयला क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाए। इन अभियानों के परिणामस्वरूप 428.34 मीट्रिक टन अवैध रूप से खनन, भंडारित या ले जाया जा रहा कोयला बरामद किया गया। इसके साथ ही, 4 एफआईआर  दर्ज की गईं, एक हाइवा ट्रक और 13 से अधिक मोटरसाइकिलें तथा अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण जब्त किए गए। कई अपराधियों को पकड़ा गया है और एमएमडीआर एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीएल, धनबाद:
सीआईएसएफ ने कतरास, ब्लॉक-II, बसंतीमाता (कारगिल), कुस्तौर, सिजुआ, जियलगोरा, बरोरा, गोविंदपुर और एनटीएसटी क्षेत्रों में खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की। सटीक सूचना, ड्रोन निगरानी और जमीनी स्तर पर जांच के जरिए बल ने 319.54 मीट्रिक टन अवैध रूप से रखा कोयला बरामद किया। इसके अलावा, कोयले से लदा एक ट्रक और अवैध परिवहन में इस्तेमाल होने वाली कई मोटरसाइकिलें जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई।

ईसीएल सीतलपुर: 
राजमहल, सालानपुर, चित्रा, चापापुर-II ओसीपी (मुगमा क्षेत्र), सोनपुर-बाज़ारी और कुनुस्तोरिया क्षेत्रों में सघन अभियान चलाए गए। तलाशी और जब्ती के अलावा, सीआईएसएफ ने कोयला डिपो, धर्मकांटों, परिवहन दस्तावेजों और वैधानिक उत्पादन रिकॉर्ड्स की जांच की। इस कार्रवाई में 85.93 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया गया, गाड़ियां जब्त की गईं और घुसपैठियों को पकड़ा गया। कई चालू खदानों पर निरीक्षण के दौरान नियमों का पालन होते हुए भी पाया गया, जिससे कोयला परिवहन में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।

सीसीएल पिपरवार: 
 रूटीन चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ ने छिपाकर अवैध कोयला ले जा रहे एक हाइवा ट्रक को पकड़ा। यहां कुल 13.62 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद हुआ, जिसे वाहन के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

सीसीएल करगली: 
विशेष अभियानों के दौरान 9.25 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया गया और अवैध खनन गतिविधियों में इस्तेमाल हो रही 7 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। इन ऑपरेशन्स को सफल बनाने के लिए मानव खुफिया तंत्र, ड्रोन से निगरानी, परिवहन मार्गों की ट्रैकिंग, औचक निरीक्षण, परिवहन दस्तावेजों की जांच, कोयला डिपो और धर्मकांटों की जांच के साथ-साथ जीपीएस आधारित दस्तावेज़ीकरण का इस्तेमाल किया गया।


भविष्य की रणनीति:
सीआईएसएफ अवैध खनन और कोयला चोरी को पूरी तरह खत्म करने के लिए कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया लिमिटेड, उसकी सहायक कंपनियों, राज्य सरकारों और राज्य पुलिस के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और अवैध कोयला खनन, भंडारण या परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के कड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed