फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Christian Michel gave statement in agustawestland

अगस्ता घोटाला: बिचौलिये ने कहा मेरा इसमें कोई हाथ नहीं

Sat, 30 Apr 2016 10:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
 Christian Michel gave statement in agustawestland

अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाले में मुख्य खिलाड़ी माने जा रहे क्रिश्चियन मिशेल ने अंग्रेजी अखबार द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि इस घोटाले में उसका कोई हाथ नहीं है। उसने इस बात का दावा भी किया है कि उसने किसी भी डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। मिशेल के मुताबिक उसने खरीद में किसी भी तथाकथित 'बजट' पर हस्ताक्षर नही किये थे। उसने यह भी कहा कि गुइडो हैश्के ने त्यागी 'परिवार' और रक्षा मंत्रालय के लोगों से बातचीत की थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले मिशेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर बताया था कि इस घोटाले में उसका कोई रोल नहीं है। बता दें कि मिशेल भारत में वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों के सौदों के बदले में कथित तौर पर रिश्वत 'तय' करने के आरोप में वान्टेड है।
विज्ञापन

 

वहीं इस मामले में सीबीआई ने पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी और पूर्व उप वायु सेना प्रमुख जेएस गुजराल को तलब किया है। सीबीआई सूत्रों की मानें तो जहां गुजराल से शनिवार को पूछताछ होगी वहीं पूर्व वायु सेना प्रमुख से पूछताछ सोमवार को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed