{"_id":"59b9afa44f1c1b2a688b4694","slug":"china-shows-interest-in-high-speed-railway-projects-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में जापानी पीएम, भारत की हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट में चीन ने दिखाई दिलचस्पी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में जापानी पीएम, भारत की हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट में चीन ने दिखाई दिलचस्पी
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Thu, 14 Sep 2017 05:14 AM IST
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में जापान की मदद से बृहस्पतिवार को देश के पहले हाई स्पीड रेल नेटवर्क का शिलान्यास किया जा रहा है। वहीं चीन ने इस प्रोजेक्ट में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। चीन ने दिल्ली-चेन्नई कॉरिडोर बनाने में सहयोग करने की मंशा जाहिर की है।
विज्ञापन
चीन अपनी हाई स्पीड रेल टेक्नोलॉजी का दुनिया भर में जबरदस्त तरीके से मार्केटिंग कर रहा है। भारत में इस संबंध में समझौता करने के लिए उसने कड़ी मेहनत भी की।
विज्ञापन
नई दिल्ली-चेन्नई कॉरिडोर के लिए वह स्टडी भी कर चुका है, लेकिन फिलहाल इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। बुधवार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में जापानी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के सवाल पर चीन के विदेश मंत्री के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, क्षेत्रीय देशों में हाई स्पीड रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर चीन को खुशी हो रही है।
विज्ञापन
पढ़ें- रेलवे का एयरलाइंस से लड़ने के लिए नया प्लान, 12 घंटे में पूरा होगा लंबी दूरी का सफर
उन्होंने कहा कि हम क्षेत्रीय विकास के लिए भारत और अन्य देशों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने को तैयार हैं। शुआंग ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में सहयोग भारत और चीन के बीच व्यावहारिक सहयोग है। इस संबंध में हम आम सहमति पर पहुंच गए हैं।
दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों ने इस संबंध में बातचीत की है। गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच रेलवे के क्षेत्र में कई अहम समझौते हो चुके हैं। भारत में रेल विश्वविद्यालय बनाने में भी चीन सहयोग कर रहा है।