फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China puts on hold a proposal to designate Hafiz Talha Saeed under 1267 sanction regime

ड्रैगन का अड़ंगा: हाफिज सईद के बेटे को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के भारत के प्रस्ताव पर चीन ने लगाई रोक

Thu, 20 Oct 2022 12:40 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Oct 2022 12:40 AM IST
सार

भारतीय गृह मंत्रालय ने आठ अप्रैल को एक अधिसूचना में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के बेटे और लश्कर-ए-तयैबा के मौलवी विंग के प्रमुख हाफिज तल्हा सईद को यूएपीए अधिनियम 1967 के प्रावधानों के तहत आतंकवादी घोषित किया था।

विज्ञापन
China puts on hold a proposal to designate Hafiz Talha Saeed under 1267 sanction regime
हाफिज सईद और उसका बेटा हाफिज तल्हा सईद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में डालने के प्रस्ताव पर चीन ने एक बार फिर रोक लगा दी है। संयुक्त राष्ट्र में 1267 प्रतिबंध व्यवस्था के तहत आंतकियों को प्रतिबंधित किया जाता है। इसी के तहत हाफिज तल्हा सईद को वैश्विक आतंकी की सूची में डालने के लिए भारत और अमेरिका ने बुधवार को प्रस्ताव रखा था। 

विज्ञापन


भारत ने पेश किया था प्रस्ताव
प्रस्ताव को भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र में पेश किया गया था और यह अमेरिका द्वारा सह-समर्थित था। लेकिन चीन ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी। बताया जा रहा है कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत प्रस्ताव को बाधित किया। दो दिन में यह दूसरी बार है, जब बीजिंग ने पाकिस्तानी आतंकवादी को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की भारत और अमेरिकी की कोशिश में अड़ंगा डाला है। इससे पहले चीन ने मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी की सूची में डालने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में बाधित कर दिया था।
विज्ञापन


वहीं, इस साल पांच महीनों में यह पांचवीं बार है जब चीन ने आतंकवादियों को प्रतिबंधित सूची में नामित करने के भारत-अमेरिका के प्रस्ताव पर रोक लगाई है। सितंबर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी साजिद मीर, अगस्त में जैश-ए मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ अजहर और जून में लश्कर और जमात-उद-दावा के आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को बीजिंग द्वारा संरक्षित किया गया था। साजिद मीर लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर है और लश्कर द्वारा भारत में आतंकी घटना को अंजाम देने का प्रभारी है। साजिद मीर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में भारत सरकार ने तल्हा को आतंकवादी घोषित किया था
भारतीय गृह मंत्रालय ने इस साल आठ अप्रैल को एक अधिसूचना में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के बेटे और लश्कर-ए-तयैबा के मौलवी विंग के प्रमुख हाफिज तल्हा सईद को यूएपीए अधिनियम 1967 के प्रावधानों के तहत आतंकवादी घोषित किया था। मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा था कि वह भारत के हितों के खिलाफ पश्चिमी देशों और अफगानिस्तान में जिहाद फैलाने में शामिल रहा है। 

अधिसूचना के मुताबिक, 46 वर्षीय हाफिज तल्हा सईद भारत और अफगानिस्तान में भारतीय हितों को निशाना बनाने के लिए लश्कर-ए-तैयबा में कारिंदों की भर्ती करने, धन जुटाने और हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के कृत्यों में सक्रिय रूप से शामिल है। इसमें कहा गया है कि वह पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के विभिन्न ठिकानों का भी नियमित रूप से दौरा करता है और भारत, इस्राइल, अमेरिका व अन्य पश्चिमी देशों में भारतीय हितों के खिलाफ जिहाद छेड़ने का आह्वान करने वाले बयान देता है।


गौरतलब है कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। उसे कुछ साल पहले इसी कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था और वर्तमान में वह पाकिस्तान में आतंकवाद संबंधी आरोपों में जेल की सजा काट रहा है। भारत लगातार हाफिज सईद की हिरासत की मांग करता रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने उसे सौंपने से इनकार कर दिया है। लश्कर-ए-तैयबा 26/11 के हमलों के अलावा भारत में कई घातक हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed