फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China objects to US envoy's remarks on Arunachal Pradesh

अमेरिका ने बताया अरुणाचल को भारत का हिस्सा, भड़के चीन ने मांगी सफाई

Thu, 05 May 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
China objects to US envoy's remarks on Arunachal Pradesh
अरुणाचल प्रदेश का नक्शा - फोटो : Google Map

अमेरिकी राजनयिक द्वारा अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताने पर चीन भड़क गया है और उसने कहा है कि तीसरा पक्ष इसमें दखल न दे। इस मामले में चीन वाशिंगटन से सफाई मांगने के मूड में है। चीन का कहना है कि भारत चीन विवाद में किसी 'गैर जिम्मेदार' तीसरे पक्ष के दखल से यह मामला उलझ जाएगा।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार 'हमारे पक्ष ने रिपोर्ट पर गौर किया और अमेरिका से स्पष्टीकरण के लिए कहा जाएगा।' गौरतलब है कि बीती 28 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में मुख्यमंत्री कालिखो पुल से मुलाकात के समय अमेरिकी महावाणिज्यदूत क्रेग ए हाल ने कहा था कि अमेरिकी सरकार का रुख पूरी तरह से साफ है कि अरुणाचल भारत का ही हिस्सा है।
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय से जब इस बयान के संदर्भ में पूछा गया तो जवाब मिला कि 'चीन और भारत समझदार हैं और मुद्दों को खुद से निपटाने एवं हितों की रक्षा करने में सक्षम हैं।' इस मामले में चीन का भी यह भी कहना है कि अमरेकी पक्ष का बयान तथ्यों से परे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन अरुणाचल प्रदेश पर आए दिन अपना हक जाहिर करता है और उसे दक्षिणी तिब्बत बताता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed