{"_id":"572aeed84f1c1b61145cd94d","slug":"china-objects-to-us-envoy-s-remarks-on-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने बताया अरुणाचल को भारत का हिस्सा, भड़के चीन ने मांगी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका ने बताया अरुणाचल को भारत का हिस्सा, भड़के चीन ने मांगी सफाई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 May 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश का नक्शा
- फोटो : Google Map
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राजनयिक द्वारा अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताने पर चीन भड़क गया है और उसने कहा है कि तीसरा पक्ष इसमें दखल न दे। इस मामले में चीन वाशिंगटन से सफाई मांगने के मूड में है। चीन का कहना है कि भारत चीन विवाद में किसी 'गैर जिम्मेदार' तीसरे पक्ष के दखल से यह मामला उलझ जाएगा।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार 'हमारे पक्ष ने रिपोर्ट पर गौर किया और अमेरिका से स्पष्टीकरण के लिए कहा जाएगा।' गौरतलब है कि बीती 28 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में मुख्यमंत्री कालिखो पुल से मुलाकात के समय अमेरिकी महावाणिज्यदूत क्रेग ए हाल ने कहा था कि अमेरिकी सरकार का रुख पूरी तरह से साफ है कि अरुणाचल भारत का ही हिस्सा है।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय से जब इस बयान के संदर्भ में पूछा गया तो जवाब मिला कि 'चीन और भारत समझदार हैं और मुद्दों को खुद से निपटाने एवं हितों की रक्षा करने में सक्षम हैं।' इस मामले में चीन का भी यह भी कहना है कि अमरेकी पक्ष का बयान तथ्यों से परे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चीन अरुणाचल प्रदेश पर आए दिन अपना हक जाहिर करता है और उसे दक्षिणी तिब्बत बताता है।