फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   china deployed more troops near indian border pentagon

आंखें दिखा रहा चीन, तैनात किए और ज्यादा सैनिक

Sat, 14 May 2016 07:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
china deployed more troops near indian border pentagon
बॉर्डर पर तैनात किए और ज्यादा सैनिक - फोटो : Reuters

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने अपनी नई जारी रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन भारत को आंखें दिखाने का काम कर रहा है। अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया भर में चीन अपनी सैन्य क्षमताओं के विस्तार में लगा हुआ है। इस क्रम में चीन पाकिस्तान में भी अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने में लगा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन भारतीय बॉर्डर पर अपने सैनिकों की संख्या लगातार बढ़ाता जा रहा है।

विज्ञापन


पेटांगन के पूर्वी एशिया के उप रक्षामंत्री अब्राहम एम.डेनमार्क ने पत्रकारों से बातचीत में करते हुए कहा कि भारत की सीमा के निकट के इलाकों में चीनी सेना ने भारी मात्रा में अपने सैन्य बलों को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि चीन उन देशों में अतिरिक्त नौसैनिक और सैन्य केंद्र स्थापित करना चाहेगा जिसके साथ उसके लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते चले आ रहे हैं। ऐसे रिश्ते चीन के पाकिस्तान के साथ भी हैं। पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय सीमा के निकट चीनी सैन्य निर्माण पर चिंता जताई। पेटांगन ने कहा कि चीन-भारत सीमा के विवादित हिस्सों पर तनाव खड़ा करने की कोशिश करता है जहां दोनों देशों के सैन्य बलों के साथ गश्त लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी लद्दाख के बुर्त्से में सितंबर 2015 में पांच दिनों की सैन्य तनातनी के बाद भारत और चीन ने वरिष्ठ स्तर की फ्लैग-आफिसर बैठक आयोजित की और शांति बनाए रखने पर सहमति जताई और दोनों पक्षों के लिए परस्पर रूप के स्वीकार्य बिंदुओं पर लौट गए।

त‌िब्बती पठार के पश्चिमी में इलाके के मुद्दे पर 4,057 किलोमीटर लंबी संयुक्त सीमा पर भारत के साथ चीन का लंबे समय से तनाव चल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने यह बात स्वीकार की है कि उसने वर्ष 2014 में हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन का परीक्षण किया था। 


पीपल्स लिबरेशन आर्मी सेकेंड आर्टिलरी फोर्स के प्रशिक्षण अभ्यासों से जुड़ी खबरें कई बार सामने आईं। नई पीढ़ी की मिसाइलों की बढ़ी हुई गतिशीलता के साथ ये प्रौद्योगिकि और प्रशिक्षण में बढ़ोतरी चीन की परमाणु शक्ति को मजबूत करती हैं और हमले की रणनीतिक क्षमताओं को बढ़ावा देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed