फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China banned Roja, Muslim community boycotted 'Made in China'

अब मुस्लिम समाज ने किया 'मेड इन चाइना' का बहिष्कार, जानिए क्यों?

Sat, 02 Jul 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 02 Jul 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
China banned Roja, Muslim community boycotted 'Made in China'
चाइनीज टोपी का किया बहिष्कार - फोटो : getty

चीन में रोजे पर पाबंदी लगाए जाने के विरोध में इस बार मुस्लिम समुदाय ने चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर दिया है। खासकर टोपी का। दुकानदारों ने भी इस बार थोक मंडी से कोई चाइनीज सामान नहीं उठाया। जिन दुकानदारों के पास पहले से चाइनीज सामान था उसकी भी बिक्री नहीं हुई। दूसरी तरफ पाकिस्तान, इंडोनेशिया, ओमान और मस्कती में बनीं टोपी खूब बिक रही हैं।

विज्ञापन


इस बार चीन की सरकार ने अपने देश में रोजे पर पाबंदी लगा दी है। इसका विरोध भारत में कई जगह हुआ। बरेली के कई संगठनों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर इस मामले में चीन की सरकार से बात करने की मांग की थी। रोजे पर रोक के विरोध में बरेली के दुकानदारों ने चाइना का माल नहीं उठाया।
विज्ञापन


टोपी के अलावा दूसरे इस्लामी आइटम खासतौर से कार हैंगिंग, तसबीह, तुगरे, घड़ी आदि बिलकुल नहीं खरीदे गए। लोगों ने चाइनीज सामान से पूरी तरह परहेज करने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले बार बिक गई थीं लाखों की टोपियां

China banned Roja, Muslim community boycotted 'Made in China'
रोजा इफ्तार करता मुस्लिम समाज - फोटो : Getty

दरगाह ए आला हजरत के पास बनी मार्केट के दुकानदार हाफिज मोहम्मद आमिर रजा ने बताया कि पिछली बार इस मार्केट में लगभग एक लाख रुपये की चाइनीज टोपी बिकी थीं। अन्य सामान भी खूब बिके थे।

आंकड़े पर बात करें तो लगभग तीन लाख रुपये का कारोबार चाइनीज सामान से हुआ था। हाफिज मोहम्मद आमिर रजा ने यह भी बताया कि इस बार ओमान और मस्कत से आने वाली बरकाती टोपी खूब बिक रही हैं।

इसके अलावा ताजु्श्शरिया, अजहरी व रामपुरी टोपी की भी खास मांग है। ईद के लिए बांग्लादेशी और तुर्की टोपी भी पसंद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed