फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Children in poorer countries with fewer vehicles more likely to die in road accidents: UNESCO report

यूनेस्को की रिपोर्ट: गरीब देशों में हादसों में बच्चों की मौत का खतरा ज्यादा, पैदल स्कूल जाने वालों पर भी असर

Sun, 28 Nov 2021 06:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 28 Nov 2021 06:59 PM IST
सार

नई ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग (जीईएम) रिपोर्ट के अनुसार, गरीब देशों के बच्चे जिनके पास कम वाहन हैं, दुर्घटनाओं में मरने की अधिक आशंका है।

विज्ञापन
Children in poorer countries with fewer vehicles more likely to die in road accidents: UNESCO report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूनेस्को की रिपोर्ट में कहा गया है कि कम वाहनों वाले गरीब देशों के बच्चों के हादसों में मरने का खतरा ज्यादा है। यहां तक कि स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी हादसों का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन


नई ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग (जीईएम) रिपोर्ट के अनुसार, गरीब देशों के बच्चे जिनके पास कम वाहन हैं, दुर्घटनाओं में मरने की अधिक आशंका है। यूनेस्को की रिपोर्ट में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने के लिए कई देशों द्वारा उठाए गए उपायों पर प्रकाश डाला गया है। इसमें वर्चुअल तरीकों का उपयोग करते हुए बच्चों को यातायात शिक्षा देने के महत्व पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन


हाईवे किनारे स्कूलों के कारण बड़ा खतरा
रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटनाएं बच्चों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। स्कूल जाने वाले बच्चे इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं, क्योंकि कई स्कूल प्रमुख हाईवे के पास स्थित होते हैं। बच्चे में ऐसे हादसों से उबरने की क्षमता वयस्कों की तुलना में कम रहती है, इसलिए उनके लिए यह बड़ा खतरा है। गरीब देशों व उनके पड़ोसी देशों में यह खतरा सबसे ज्यादा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज और अनियोजित विकास, खराब सड़कें और अपर्याप्त ट्रैफिक सिस्टम पैदल चलने वालों और सड़कों का इस्तेमाल करने वालों को जोखिम में डालते हैं। बहुत कम वाहन होने के बावजूद, गरीब देशों में हादसों व घातक दुर्घटनाओं का खतरा कहीं अधिक होता है।

सड़कों पर फुटपाथ नहीं
यूनेस्को की रिपोर्ट में 60 देशों में किए गए करीब 2,50,000 किलोमीटर सड़कों के सर्वे का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इनमें से 80 फीसदी सड़कों पर वाहनों की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा पाई गई। इन सड़कों का इस्तेमाल पैदल चलने वाले भी करते हैं, क्योंकि उनके लिए फुटपाथ नहीं हैं। 


यातायात शिक्षा महत्वपूर्ण
जीईएम रिपोर्ट में कहा गया है कि यातायात शिक्षा महत्वपूर्ण है।  बच्चों के स्वास्थ्य व आवाजाही को लेकर एफआईए फाउंडेशन द्वारा समन्वित और वित्त पोषित वैश्विक पहल का उद्देश्य 2030 तक सभी बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ स्कूल यात्रा सुनिश्चित कराना है। इसके तहत गति सीमा तय करने, फुटपाथ और साइकिल लेन के निर्माण जैसे अभियान चलाए जाते हैं। रिपोर्ट में व्यवस्थित व सुरक्षित समाधान का दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed