{"_id":"607e159a8ebc3ed1e5564c70","slug":"chief-of-air-staff-air-chief-marshal-rks-bhadauria-on-monday-left-for-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया फ्रांस की यात्रा के लिए रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया फ्रांस की यात्रा के लिए रवाना
Tue, 20 Apr 2021 05:13 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 20 Apr 2021 05:13 AM IST
विज्ञापन
एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया
- फोटो : ANI
वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया फ्रांस की यात्रा के लिए सोमवार (19 अप्रैल, 2021) को रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक, अपनी तीन दिवसीय यात्रा (19-23) के दौरान वह कई वरिष्ठ फ्रांसीसी सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे और शेष राफेल जेट विमानों के निर्माण एवं उनकी आपूर्ति समय का जायजा भी लेंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि वायुसेना प्रमुख दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच सहयोग का विस्तार करने के तरीकों को लेकर फ्रांसीसी वायुसेना के चीफ ऑफ स्टाफ फिलिप लेविनी के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन