फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister Mamata Banerjee and Tamil Nadu CM MK Stalin wrote to Prime Minister Narendra Modi

गुहार: बंगाल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मनरेगा-पीएम आवास समेत इन मुद्दों पर की यह मांग

Thu, 12 May 2022 07:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 12 May 2022 07:41 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुखिया ममता बनर्जी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पश्चिम बंगाल पीएम आवास योजना को लागू करने में शीर्ष स्थान रखता है।  2016-17 से अब तक राज्य में 32 लाख से अधिक घरों का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन
Chief Minister Mamata Banerjee and Tamil Nadu CM MK Stalin wrote to Prime Minister Narendra Modi
पीएम मोदी, सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीएम एमके स्टालिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में ममता बनर्जी ने  प्रधानमंत्री से मनरेगा और पीएम आवास योजना के तहत फंड जारी करने में हस्तक्षेप का आग्रह किया है। पत्र में ममता बनर्जी ने लिखा है कि उनकी सरकार धन की अनुपलब्धता के कारण पिछले चार महीने से ज्यादा समय से वेतन भुगतान करने में असमर्थ है। वहीं, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने अपने पत्र में तमिल को आधिकारिक भाषा के रूप में घोषित करने समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर मांग की है।

विज्ञापन


ममता ने पत्र लिखकर लगाई गुहार
ममता बनर्जी ने पत्र में कहा कि यह बहुत ही आश्चर्यजनक है कि भारत सरकार मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पश्चिम बंगाल को धन जारी नहीं कर रही है।उन्होंने कहा कि बंगाल में वेतन भुगतान चार महीने से अधिक समय से लंबित है क्योंकि भारत सरकार मनरेगा और पीएम आवास योजना के लिए राज्य को लगभग 6,500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुखिया ममता बनर्जी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पश्चिम बंगाल पीएम आवास योजना को लागू करने में शीर्ष स्थान रखता है।  2016-17 से अब तक राज्य में 32 लाख से अधिक घरों का निर्माण किया गया है। उन्होंने लिखा कि परियोजनाओं के महत्व और आम लोगों के सामने आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप तत्काल हस्तक्षेप करें और संबंधित मंत्रालय को बिना किसी देरी के धन जारी करने का निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम एमके स्टालिन ने भी लिखा पत्र
वहीं दूसरी ओर, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने जजों की नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट की बेंच की स्थापना और तमिल को आधिकारिक भाषा के रूप में घोषित करने के संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed