फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says poll data system robust, nothing can go wrong

EC: हेराफेरी के आरोपों पर CEC राजीव कुमार बोले- डेटा प्रणाली मजबूत है, कुछ भी गलत नहीं हो सकता

Wed, 12 Feb 2025 06:48 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 06:48 PM IST
सार

CEC Rajiv Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि मतदान डेटा की प्रणाली मजबूत है और इसमें मौजूद सुरक्षा बिंदु सुनिश्चित करते हैं कि कुछ भी गलत नहीं हो सकता।

विज्ञापन
Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says poll data system robust, nothing can go wrong
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : ANI(Video Grab)

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि मतदान डाटा प्रणाली बेहद मजबूत है। इसमें अंतर्निहित व्यवस्था यह सुनिश्चित करती हैं कि कुछ भी गड़बड़ न हो।उनकी यह टिप्पणी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आंकड़ों में हेराफेरी के आरोपों के बीच आई है। 
विज्ञापन


 'लोकसभा 2024 एटलस' लॉन्च करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कुमार ने कहा कि बूथ स्तर के अफसरों सहित लाखों अधिकारी डाटा तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रणाली के डिजाइन के अनुसार इसमें कुछ भी गलत संभव नहीं है। उनहोंने कहा कि यदि किसी से गलती होती है, तो प्रणाली उस डाटा को स्वीकार नहीं करती।
विज्ञापन


एटलस-2024, चुनाव और चुनाव परिणामों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह दस्तावेज अधिकतम पारदर्शिता, पहुंच और चुनाव संबंधी आंकड़ों की अभिव्यक्ति के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। 2024 का संसदीय चुनाव सात चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर 44 दिनों में मतदान पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed