फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Why PM Modi warn of Congress guarantee, BJP fears loss due to election promises in 2024 as well

Chhattisgarh: कांग्रेस की गारंटी से पीएम मोदी ने क्यों किया सावधान, BJP को 2024 में नुकसान की क्यों है आशंका?

Fri, 07 Jul 2023 02:46 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:46 PM IST
सार

Chhattisgarh: पीएम मोदी ने अपने भाषण में जनता को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि कांग्रेस जनता से वादे तो करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसे पूरा करने में कमजोर रह जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वादों पर खरी उतरती है। वादों के अनुसार गरीब लोगों के मकान बनाए जा रहे हैं और आदिवासियों और पिछड़ों का विकास किया जा रहा है...

विज्ञापन
Chhattisgarh: Why PM Modi warn of Congress guarantee, BJP fears loss due to election promises in 2024 as well
Chhattisgarh: PM Modi - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाषण देते हुए 2024 के चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी। अपने भाषण में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। लेकिन इसी के साथ प्रधानमंत्री ने जनता को कांग्रेस के चुनावी वादों से सावधान रहने की चेतावनी भी दे दी। इस चेतावनी से यह संकेत मिलता है कि भाजपा भी समझ रही है कि कांग्रेस के चुनावी वादे उसे हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की तरह नुकसान पहुंचा सकते हैं। भाजपा इस संभावित नुकसान से बचने के लिए क्या रणनीति अपना रही है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: PM Modi Raipur Visit: पीएम बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में 'पंजा' दीवार; जिनके दामन दागदार वो एकता की बात कर रहे

विज्ञापन

पीएम मोदी ने अपने भाषण में जनता को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि कांग्रेस जनता से वादे तो करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसे पूरा करने में कमजोर रह जाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी और जनता के घर बनाने के वादे किए गए थे, लेकिन इन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वादों पर खरी उतरती है। वादों के अनुसार गरीब लोगों के मकान बनाए जा रहे हैं और आदिवासियों और पिछड़ों का विकास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की यह कमजोरी पड़ सकती है भारी

मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त परिवहन, युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता जैसे कांग्रेस के कई वादों ने भाजपा को हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भारी नुकसान पहुंचाया है। माना जाता है कि उसे दोनों ही राज्यों में इन्हीं वादों के कारण कांग्रेस के हाथों सत्ता गंवानी पड़ी है। लेकिन इसी के साथ कांग्रेस की कुछ कमजोरियां भी सामने आने लगी हैं, जिससे भाजपा चुनाव में कांग्रेस को घेरने की तैयारी में है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस ने भारी भरकम वादे कर सत्ता में आने की राह आसान कर दी, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन वादों को पूरा करने में उसे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुफ्त योजनाओं पर धन खर्च करने के कारण सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को कर्मचारियों को वेतन देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक में भी सरकार ने घोषणा कर दी है कि मुफ्त बिजली की सीमा एक सीमित वर्ग के लिए है और इसे सबके लिए लागू नहीं किया जा सकता।

भाजपा का कहना है कि अभी पूरी योजनाएं लागू नहीं हुई हैं, तो यह स्थिति है। बेरोजगार युवाओं-महिलाओं को भत्ता देने के जैसी योजनाओं के लागू करने के बाद यह संकट और ज्यादा गहरा हो सकता है। राजस्थान में भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि अशोक गहलोत सरकार ने किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने का वादा नहीं निभाया है।

पूरे करेंगे वादे, भाजपा ने नहीं निभाया अपना वादा- कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी ने अमर उजाला से कहा कि प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में यह भी बता दिया होता तो बेहतर होता कि उन्होंने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का जो वादा जनता से किया था, उसका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की तो बात ही छोड़ दें, स्वयं प्रधानमंत्री ने जनता से काला धन वापस लाने, किसानों की आय दो गुना करने, भगोड़ों को देश में लाकर सजा देने और हर परिवार को एक रोजगार देने की बात कही थी। पीएम को बताना चाहिये कि इन वादों को अब तक पूरा क्यों नहीं किया जा सका।

रितु चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस सरकारें जनता को किए अपने वादों पर खरी उतर रही हैं। प्रधानमंत्री के पांच लाख रुपये तक के इलाज की बजाय राजस्थान में 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। लोगों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया है, और लगातार नई सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीन पर किए जा रहे अपने इन्हीं कामों के दम पर जनता के दिल में अपने लिए जगह बनाएगी और 2024 में केंद्र की सत्ता में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed