{"_id":"60a38f33a10ce760fd684e4d","slug":"chhattisgarh-naxalites-explode-ied-one-constable-martyred","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, एक कॉन्स्टेबल हुआ शहीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, एक कॉन्स्टेबल हुआ शहीद
Tue, 18 May 2021 03:26 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 18 May 2021 03:26 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में हेड कॉन्स्टेबल कलेंद्र प्रसाद नायक शहीद हो गए जबिक कॉन्स्टेबल कमल ठाकुर आईईडी के टुकड़े लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना महामारी के दौर में भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जहां एक ओर पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है, वहीं नक्सली अपने नापाक हमलों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। आईईडी ब्लास्ट कर एक बार फिर आज मंगलवार (18 मई) को नक्सलियों खूनी वारदात को अंजाम दिया, जिसमें एक कांस्टेबल की मौत हो गई। नक्सलियों ने यह हमला छतीसगढ़ के कुटरू थाना क्षेत्र में किया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी भी हुआ घायल
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फोट किया, जिसमें एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई और दूसरा पुलिसकर्मी घायल हो गया। यह घटना रायपुर से करीब 450 किमी दूर स्थित कुटरू पुलिस थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। उस समय सुरक्षा कर्मियों का एक दल वहां जारी सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके में अभियान चला रहा था।
विज्ञापन
तलाशी अभियान जारी
अधिकारी के अनुसार, जब गश्ती दल ने कुटरू से करीब चार किमी दूर स्थित अंबेली गांव के समीप जंगल में घेरा डाला, तो नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। उन्होंने बताया कि विस्फोट में हेड कॉन्स्टेबल कलेंद्र प्रसाद नायक शहीद हो गए और कॉन्स्टेबल कमल ठाकुर आईईडी के टुकड़े लगने से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है व घायल पुलिसकर्मी और मृत हेड कॉन्स्टेबल के शव को बीजापुर ले जाया गया है।
विज्ञापन