{"_id":"603b80a5b7103174ac40420e","slug":"chhattisgarh-disappointed-with-the-hollow-ideology-of-maoists-two-men-and-a-woman-naxalite-surrendered","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कहा- खोखली विचारधारा से निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महिला समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कहा- खोखली विचारधारा से निराश
Sun, 28 Feb 2021 05:54 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, दंतेवाड़ा
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 28 Feb 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- फोटो : सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जिले में शनिवार की शाम तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी मिली है कि इन नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
इस मामले पर दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक पल्लवा ने कहा कि नक्सलियों ने शनिवार शाम को पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि विद्रोही पुलिस के पुनर्वास अभियान लोन वर्राटू से प्रभावित हुए हैं और माओवादियों की खोखली विचारधारा से निराश हो गए हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में सुरेश कादती (35) भी शामिल है। वह कई नक्सली घटनाओं में शामिल था।
विज्ञापन
वह 2007 में बिजापुर में रानीबोदली पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित था, जिसमें 55 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। इसके अलावा वह 2006 में मुरकिनार में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के शिविर पर किए गए हमले के सिलसिले में और 2008 में मोडकपाल में घात लगाकर किए गए हमले के सिलसिले में भी वांछित था।
उन्होंने बताया कि कादती के सिर पर तीन लाख रुपये का इनाम था।