फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chhagan bhujbal maharashtra minister tests positive for coronavirus urge contact persons to get themselves tested health

कोरोना संक्रमित हुए महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Mon, 22 Feb 2021 10:12 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्नेहा बलूनी Updated Mon, 22 Feb 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
chhagan bhujbal maharashtra minister tests positive for coronavirus urge contact persons to get themselves tested health
छगन भुजबल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस महीने कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले भुजबल सातवें मंत्री हैं। उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र के मंत्री अनिल देशमुख, राजेंद्र शिंगणे, जयंत पाटिल, राजेश टोपे, सतेज पाटिल और बच्चू कडू संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। पिछले दो-तीन दिनों में मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, वो कृपया जांच करा लें। मेरा स्वास्थ्य ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। कोविड-19 के मद्देनजर सभी नागरिक एहतियात बरतें। मास्क पहनें और सैनिटाइजर का नियमित तौर पर इस्तेमाल करें।'
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिछले साल, उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत राज्य के 12 से ज्यादा मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। राज्य में हाल के दिनों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। रविवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,971 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,00,884 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed