फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cheating from 10 thousand people on the pretext of making voter ID card from fake government website, police two arrested

धोखाधड़ी : फर्जी सरकारी वेबसाइट से मतदाता पहचान पत्र बनाने का झांसा देकर 10 हजार लोगों से ठगी,  दो गिरफ्तार

Thu, 23 Dec 2021 05:42 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 05:42 AM IST
सार

सरकारी पोर्टल से मिलती-जुलती नकली वेबसाइट बनाकर मतदाता पहचान पत्र बनाने के आरोप में मध्य जिले के साइबर थाना पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Cheating from 10 thousand people on the pretext of making voter ID card from fake government website, police two arrested
वोटर आईडी कार्ड

विस्तार

सरकारी पोर्टल से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर मतदाता पहचान पत्र बनाने के झांसा देकर 3 माह में 10 हजार लोगों से ठगी की गई। मध्य जिले के साइबर थाना पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मतदाता पहचान पत्र बनाने का देते थे झांसा, वेबसाइट बनाने वाला मुख्य आरोपी फरार
दोनों की पहचान अमरोहा, निवासी अंकित कुमार (26) और मुरादाबाद निवासी मनमोहन सिंह उर्फ टीटू (22) के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना पंचकूला निवासी कनव कपूर फरार है। आरोपियों ने  'voteridcard.ebharatseva.in' नामक वेबसाइट बनाई थी। वेबसाइट पर मतदाता पहचान पत्र बनवाने और उसमें सुधार कराने के नाम पर 650 रुपये वसूले जाते थे।
विज्ञापन


पीड़ित को वोटर आईडी में कराना था सुधार
पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 10 नवंबर 2021 को रंजीत नगर थाने में एक युवक ने ठगी की शिकायत की थी। पीड़ित को वोटर आईडी में सुधार कराना था। ऑनलाइन सर्च करने पर उसे सबसे पहले एक वेबसाइट दिखी। वेबसाइट पर सुधार कराने के लिए 650 रुपये की मांग की गई थी। पीड़ित ने ऑनलाइन पेमेंट कर दी। दो अलग-अलग वेबसाइट से उसके पास ई-मेल आया। उसे बताया गया कि जल्द ही कस्टमर केयर प्रतिनिधि उससे संपर्क करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जांच करने पर उसे ठगी का पता चला। मामले की जांच साइबर पुलिस थाने को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में पता चला ठगी की रकम रोजर पेमेंट गेटवे के जरिये ‘टीटू साइबर कैफे’ मुरादाबाद में ट्रांसफर हुए थे। कैफे का मालिक मनमोहन सिंह उर्फ टीटू था। टीम ने मुरादाबाद में दबिश देकर मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया। उसने अंकित कुमार की मदद से ठगी की जानकारी दी।
पुलिस ने अंकित को अमरोहा से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में अंकित ने बताया कि गिरोह का सरगना कनव कपूर है।  कनव ने सरकारी नाम से मिलती जुलती वेबसाइट बना ली। इसके बाद मनमोहन के गेटवे से रुपये मंगाकर आपस में बंट लेते थे। अंकित और मनमोहन की गिरफ्तारी की भनक लगते ही आरोपी कनव पंचकूला स्थित घर से फरार हो गया।


लाखों लोगों से ठगी की आशंका, जांच जारी
पुलिस ने मामले मेें लाखों लोगों से ठगी की आशंका जताई है। आरोपियों के खातों की जांच से पता चला है कि 3 माह के दौरान ही 10 हजार लोगों से ठगी की गई। अंकित अमरोहा के कॉलेज से डिप्लोमा पास है। नोएडा के एक कॉल सेंटर में उसकी मुलाकात कनव से हुई थी। कनव के कहने पर उसने ठगी की वारदात शुरू की। पुलिस की पूछताछ में अंकित ने खुलासा किया है कि वोटर आईकार्ड बनाने के पर ठगी जैसे कई और मॉड्यूल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed