फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Changes to Follow as soon as Indian Army Chief Upendra Dwivedi takes charge news and updates

Indian Army: जनरल उपेंद्र द्विवेदी के आर्मी चीफ बनते ही इन कमान के बदलेंगे कमांडर, सेना में दिखेंगे ये बदलाव

Fri, 21 Jun 2024 08:19 PM IST
Harendra Chaudhary हरेंद्र चौधरी
Updated Fri, 21 Jun 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार
रक्षा सूत्रों के मुताबिक अभी तक भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख पद पर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की नियुक्ति थी। लेकिन उनके सेनाध्यक्ष बन जाने के बाद उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि लेंगे। वे 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे।
loader
Changes to Follow as soon as Indian Army Chief Upendra Dwivedi takes charge news and updates
भारतीय सेना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के 30 जून को नए सेनाध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने के साथ ही सेना की महत्वपूर्ण कमांड्स में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सबसे बड़ा बदलाव नए वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा कई प्रमुख कमांड्स के अलावा कोर कमांड के चीफ भी बदल जाएंगे। मौजूदा आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे को दिया गया एक महीने का विस्तार 30 जून को खत्म हो रहा है, इसके साथ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30वें सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। 


ले. जन. एनएस राजा सुब्रमणि बने उप सेना प्रमुख
रक्षा सूत्रों के मुताबिक अभी तक भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख पद पर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की नियुक्ति थी। लेकिन उनके सेनाध्यक्ष बन जाने के बाद उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि लेंगे। वे 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे। सेना मुख्यालय में उप सेना प्रमुख की नियुक्ति सबसे महत्वपूर्ण नियुक्तियों में से एक होती है, क्योंकि वह आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण सहित बल के कई महत्वपूर्ण कार्यों को देखता है। सुब्रमणि वर्तमान में थलसेना की मध्य कमान का नेतृत्व कर रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को थलसेना के उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त करते समय सरकार ने वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन किया है। वह 1985 में गढ़वाल राइफल्स में नियुक्त हुए थे। उनका 37 वर्ष से अधिक का एक प्रतिष्ठित और शानदार सैन्य करियर रहा है।


दक्षिणी कमांड और आर्मी ट्रेनिंग कमांड में होगा ये बदलाव
वहीं, पुणे स्थित दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह भी 30 जून को रिटायर होने वाले हैं। जयपुर में दक्षिण पश्चिमी सेना कमान (एसडब्ल्यूएसी) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ उनकी जगह ले सकते हैं। हालांकि इसके अभी तक आधिकारिक ऑर्डर जारी नहीं किए गए हैं। इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सुदर्शन चक्र कोर की बागडोर संभाल चुके हैं। उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल केएम सेठ ने भी अक्तूबर 1993 से अक्तूबर 1994 तक सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली थी। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 74वें गणतंत्र दिवस के परेड कमांडर भी रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। वह 20 दिसंबर 1986 को द्वितीय लांसर्स में कमीशन हुए थे। वहीं शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह को जयपुर में दक्षिण पश्चिमी सेना कमान (एसडब्ल्यूएसी) में उनकी जगह ले सकते हैं। पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा शिमला में आर्मी ट्रेनिंग कमांड का कार्यभार संभाल सकते हैं। 

नॉर्दन और सेंट्रल कमांड को मिलेंगे नए चीफ
वहीं पूर्व 14 कोर कमांडर और नॉर्दन कमांड के वर्तमान चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता लखनऊ में सेंट्रल आर्मी कमांडर का पदभार संभाल सकते हैं। चीन से सटा लद्दाख और विश्व का सबसे उंचा युद्ध क्षेत्र सियाचिन नॉर्दन कमांड के तहत ही आता है। सेंट्रल कमांड, जो हाल तक प्रशासनिक थी, उसे लड़ाकू कमान में तब्दील कर दिया गया है। सेंट्रल कमांड में ही मथुरा स्थित 1 कोर है, जो देश की चीन पर केंद्रित एक स्ट्राइक कोर है, जबकि सेंट्रल कमांड के तहत एक प्रशासनिक बदलाव किया जा रहा है, जिसमें हेडक्वॉर्टर उत्तर भारत (एचक्यू यूबी) को 18 कोर में बदला जा रहा है।

14 कोर और 2 स्ट्राइक कोर को मिलेंगे नए कमांडर
इसके अलावा लेह स्थित 14वीं कोर (फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स) को भी नया कमांडर मिल सकता है। वर्तमान लेफ्टिनेंट जनरल रशिम बाली पहले ही नए सैन्य सचिव के रूप में सेना मुख्यालय में पदभार संभाल चुके हैं। वे यहां मानव संसाधन संबंधी कार्यों को देखेंगे और पूरी सेना के अफसर कैडर के प्रबंधन के प्रभारी होंगे। शौर्य चक्र, सेना मेडल से सम्मानित मेजर जनरल हितेश भल्ला 01 जुलाई 2024 से फायर एंड फ्यूरी कोर का नेतृत्व करेंगे। वह 01 जुलाई को अपने नए कार्यालय में लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे और लेफ्टिनेंट जनरल रशिम बाली की जगह लेंगे। इसके अलावा अंबाला स्थित 2 स्ट्राइक कोर को भी नया कोर कमांडर मिलने जा रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर 2 स्ट्राइक कोर के जीओसी का पदभार संभाल सकते हैं। 30 जून से पहले इन निुक्तियों को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed