फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrayaan-3 Mission: Third orbit-raising maneuver is performed successfully from ISRO

Chandrayaan-3 Mission: ISRO ने कहा- अपने तय समय पर मिशन, सफलतापूर्वक संपन्न हुई कक्षा बदलने की तीसरी प्रक्रिया

Tue, 18 Jul 2023 03:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 18 Jul 2023 03:36 PM IST
सार

Chandrayaan-3 Mission: अंतरिक्ष एजेंसी ने जानकारी दी है कि मिशन अपने तय समय पर है और कक्षा बदलने की तीसरी प्रक्रिया (अर्थ बाउंड ऑर्बिट मैन्यूवर) बेंगलुरु से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 

विज्ञापन
Chandrayaan-3 Mission: Third orbit-raising maneuver is performed successfully from ISRO
इसरो का मिशन चंद्रयान - फोटो : निर्मलकांत/अमर उजाला

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान सगंठन (इसरो) का चंद्रयान-3 अपने मिशन पर लगातार सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। इस बीच, अंतरिक्ष एजेंसी ने भी जानकारी दी है कि मिशन अपने तय समय पर है और कक्षा बदलने की तीसरी प्रक्रिया (अर्थ बाउंड ऑर्बिट मैन्यूवर) बेंगलुरु से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया था। इसरो ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी। इसरो ने बताया था कि चंद्रयान3 अब पृथ्वी से 41,603 किलोमीटर x226 किलोमीटर दूर स्थित पृथ्वी की कक्षा में मौजूद है। 
विज्ञापन


14 जुलाई को हुआ था सफल प्रक्षेपण
इससे पहले रविवार को चंद्रयान3 ने पृथ्वी की पहली कक्षा से दूसरी में छलांग लगाई थी। अब कल यानी कि मंगलवार को चंद्रयान3 फिर से अगली कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो ने 14 जुलाई को सफलतापूर्वक चंद्रयान3 मिशन को लॉन्च किया था। यह भारत का तीसरा मिशन है, जो चांद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मिशन के तहत भारत की योजना चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग कराने की है। भारत अगर इसमें सफल हो जाता है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही यह उपलब्धि हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed