फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Champai Soren says I came here Delhi for some personal work I did not meet anyone

Politics: 'मैनें किसी से मुलाकात..', BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच चंपई बोले- निजी काम से दिल्ली आया था

Tue, 20 Aug 2024 02:22 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 20 Aug 2024 02:22 PM IST
सार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं एक सोशल मीडिया पोस्ट में चंपई सोरेन ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कड़वे अपमान का अनुभव किया।

विज्ञापन
Champai Soren says I came here Delhi for some personal work I did not meet anyone
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है। मंगलवार सुबह उन्होंने दिल्ली में कहा कि मैं अपने निजी काम से दिल्ली आया था। मैंने यहां किसी से मुलाकात नहीं की। उन्होंने कहा कि न ही मैं किसी (भाजपा नेता) से मिलना चाहता हूं। चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि मुझे नहीं समझ आ रहा कि यह सब कौन और क्यों कह रहा है। चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात बोल चुका हूं। कुछ भी नया बोलना नहीं है। 

विज्ञापन


दरअसल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं एक सोशल मीडिया पोस्ट में चंपई सोरेन ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कड़वे अपमान का अनुभव किया। ऐसे में उन्हें वैकल्पिक रास्ता तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


चंपई ने पोस्ट में कहा था कि पार्टी विधायकों की बैठक के दौरान उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। इससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची। चंपई सोरेन ने कहा था कि उनके पास तीन विकल्प हैं। पहला राजनीति से संन्यास लेना, दूसरा अलग संगठन बनाना और तीसरा अगर कोई सहयोगी मिल जाए तो उसे साथ लेकर आगे बढ़ना। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव तक मेरे लिए सभी विकल्प खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा था कि भाजपा में शामिल होने के संबंध में चंपई सोरेन से अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है। चंपई मंझे हुए राजनेता हैं और वे अपना रास्ता खुद तय करेंगे। वह नुभवी राजनेता हैं और अलग झारखंड आंदोलन का हिस्सा रहे हैं। जिस तरह उन्हें सीएम पद से हटाया गया है। इससे वह आहत हैं और अपमानित महसूस कर रहे हैं। अगर चंपई सोरेन जैसे वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ेंगे तो इसका असर पार्टी पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed