{"_id":"5986a71c4f1c1b1b228b47f9","slug":"challenges-increase-for-congress-after-venkaiah-naidu-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति चुनाव : वैंकेया की जीत के साथ BJP टॉप पर, कांग्रेस फिर फिसड्डी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उपराष्ट्रपति चुनाव : वैंकेया की जीत के साथ BJP टॉप पर, कांग्रेस फिर फिसड्डी
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
देश को वैंकेया नायडु के रूप में 13वां उपराष्ट्रपति मिल गया है। इस जीत के साथ ही शीर्ष चार पदों पर बीजेपी की कमान है। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी की हार के बाद कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर पर बीजेपी से संबंधित लोगों के काबिज होने से बीजेपी की ताकत कई गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस को राज्यसभा में इस हार का सबसे ज्यादा नुकसान होगा। दरअसल राज्यसभा में वैंकेया नायडु सभापति होंगे जिससे विपक्ष कमजोर होगा। वह राज्यसभा में अपने हिसाब से स्थिति को कंट्रोल कर सकेंगे। हालांकि संसद के इस उच्च सदन में विपक्ष संख्या के हिसाब से मजबूत है, लेकिन नायडु का सभापति की सीट पर काबिज होना विपक्ष को कमजोर करेगा।
विज्ञापन
अब विपक्ष को राज्यसभा में खुद को मजबूत करने की चुनौती होगी। जिसके लिए रणनीतियों में बदलाव किया जा सकता है। वहीं इस जीत के साथ ही 2019 के आम चुनावों के लिए बीजेपी का मनोबल बढ़ा है तो वहीं पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव और विधानसभा चुनावों में मिल रही लगातार हार ने कांग्रेस की 2019 चुनौती को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन