{"_id":"5e874fa08ebc3e78aa2c828e","slug":"centre-to-all-states-and-ut-to-coronavirus-lockdown-to-ensure-smooth-harvesting-sowing-by-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भी खेतों पर काम कर सकेंगे किसान, गृह सचिव ने राज्यों को पत्र लिख दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन में भी खेतों पर काम कर सकेंगे किसान, गृह सचिव ने राज्यों को पत्र लिख दी जानकारी
Fri, 03 Apr 2020 08:30 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी के चलते सरकार द्वारा 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके चलते लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। लॉकडाउन के चलते खेतों में काम करने जा रहे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक पत्र लिखा है। जिसमें किसानों द्वारा निर्बाध रूप से कटाई और बुवाई सुनिश्चित करने के लिए कोरोना वायरस लॉकडाउन से कृषि कार्यों को प्रभावी छूट दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है। बता दें कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2301 हो गई है। इनमें से 2088 सक्रिय मामले हैं, 157 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक बाहर चला गया है।
विज्ञापन
वहीं, 56 लोगों की मौत हो चुकी है। आज गुजरात में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि राजस्थान में 21,आंध्र प्रदेश में 12, हरियाणा में आठ, यूपी के आगरा में छह, मुंबई के धारावी में एक और गोवा में एक नए मामले सामने आए हैं।
Union Home Secretary Ajay Bhalla writes a fresh letter to Chief Secretaries of all States & Union Territories for effective exemption of agriculture operations from #CoronavirusLockdown to ensure smooth harvesting & sowing by farmers. pic.twitter.com/JXWuemoxVj
— ANI (@ANI) April 3, 2020