फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   centre lifts lakhanpur kathua toll plaza tax in jammu and kashmir

नए साल में जम्मू-कश्मीर को एक और तोहफा, कठुआ में लगने वाला टोल टैक्स खत्म

Tue, 31 Dec 2019 03:27 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 31 Dec 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
centre lifts lakhanpur kathua toll plaza tax in jammu and kashmir
Toll Plaza - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

नए साल में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को एक और तोहफा दिया है। एक जनवरी से लखनपुर, कठुआ जिले में लगने वाला टोल पर हमेशा के लिए टैक्स खत्म कर दिया गया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस टोल टैक्स हटने से जम्मू-कश्मीर का देश के शेष भागों से व्यापार बढ़ेगा और इससे व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय किसानों और निवासियों को लाभ होगा। मंगलवार 31 दिसंबर को वित्त विभाग में आयुक्त डॉक्टर अरुण कुमार मेहता की तरफ से जारी नोटीफिकेशन में कहा गया है कि यह आदेश एक जनवरी 2020 से प्रभावी होगा।

विज्ञापन


दरअसल, अनुच्छेद 370 के विवादित प्रावधानों को हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने इसे जम्मू-कश्मीर के हित में लिया गया फैसला बताया था। केंद्र सरकार ने कहा था कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर के विकास में बाधा बन रहा था, जिसके हटने से अब क्षेत्र के विकास की ऩई संभावनाएं खुलेंगी। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास को तेज करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया था। मौजूदा टोल टैक्स को हटाये जाने को भी क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देने की नजर से देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed