बंगाल: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को जेड श्रेणी की सुरक्षा, बीते दिन गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
हाल ही में सुकांता मजूमदार को दिलीप घोष की जगह पश्चिम बंगाल भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, घोष को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। अब उनकी सुरक्षा में सीआईएसएफ के जवान तैनात होंगे। सीआईएसएफ को इस संबंध में शुक्रवार को ही गृह मंत्रालय से आदेश प्राप्त हो गए हैं। बता दें कि मजूमदार को दिलीप घोष की जगह बंगाल भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। घोष को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह गृह मंत्रालय का फैसला : मजूमदार
मामले में मजूमदार ने कहा कि यह गृह मंत्रालय का फैसला है। उनके पास आईबी इनपुट हैं जिनके आधार पर उन्होंने यह फैसला किया है। मुझे ऐसी सुरक्षा की आदत नहीं है। मुझे लगता है कि यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक है। अलोकतांत्रिक तरीके से किसी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ व्यवहार को देखते हुए यह फैसला किया गया है।
ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित लोगों के एक समूह ने शनिवार को कोलकाता के हाजरा रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, पार्टी के राष्ट्रीय वीपी अर्जुन सिंह, भवानीपुर उपचुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल भी इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीएमसी उस सरकार का नाम है जिसने बंगाल की संस्कृति को मार डाला, जिसने बंगाल को बांट दिया है। किसी ने अपना पिता खोया, किसी ने अपना भाई खोया, किसी ने अपना पति खोया, किसी ने अपना बेटा खोया। वह उन्हें क्या कहती हैं? अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें आकर जवाब देना चाहिए।
A group of people whose families were affected due to West Bengal post-poll violence protested at Hazra Road in Kolkata earlier today.
State BJP chief Sukanta Majumdar, party's national VP Arjun Singh, party's candidate for Bhabanipur by-polls Priyanka Tibrewal & also joined in. pic.twitter.com/T4xhadwQkn — ANI (@ANI) September 25, 2021