फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central trade unions' nationwide strike enters Day 2, read here full report

भारत बंद का दूसरा दिन: कई हिंसक घटनाएं, कहीं ट्रेनें रोकीं तो कहीं किया पथराव

Wed, 09 Jan 2019 07:29 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 09 Jan 2019 07:29 PM IST
सार

  • केंद्रीय आह्वान पर मजदूर संगठनों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल
  • पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हुई हिंसक घटनाएं, पथराव भी
  • गोवा में निजी बस और टैक्सी रही बंद, पर्यटन भी हुआ प्रभावित
  • मजदूर संगठनों ने बंद को बताया सफल, कहा-जारी रहेगा विरोध

विज्ञापन
Central trade unions' nationwide strike enters Day 2, read here full report
bharat bandh

विस्तार

केंद्रीय मजदूर संगठनों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का बुधवार को देशभर में मिला-जुला असर देखा गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल और केरल में छिटपुट हिंसा की घटनाएं हुई और ट्रेनें रोकी गईं।  देशभर में बैंकिंग और बीमा सेवाएं भी प्रभावित हुईं। वहीं, सड़क परिवहन और बिजली आदि सेवाओं पर असर पड़ा।

विज्ञापन


आरएसएस से जुड़ी भारतीय मजदूर संघों को छोड़ 10 केंद्रीय मजदूर संगठनों ने सरकार की मजदूर  विरोधी नीतियों और श्रम कानूनों में प्रस्तावित बदलावों के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया था।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से बुधवार को भी हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आयीं। हावड़ा जिले में स्कूल बसों पर पत्थर फेंके गये। राज्य के अन्य हिस्सों में भी पत्थरबाजी की इस तरह की घटनाएं हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में रोकी गई ट्रेनें, बंद रहे बाजार

केरल में बुधवार को विभिन्न हिस्सों में ट्रेनें रोकी गईं और तिरुवनंतपुरम में स्टेट बैंक की एक शाखा पर हमला किये जाने की खबरें हैं। तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर सबरी एक्सप्रेस और वेनाड एक्सप्रेस को रोका गया, जबकि कोट्टायम-नीलांबर पैसेंजर ट्रेन को भी कलमसेरी में थोड़ी देर के लिये रोका गया था।


केरल के कई हिस्सों में दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। राज्य में बसें तथा ऑटो-रिक्शा सड़क से गायब रहे। कई दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें बंद रखने के लिये कहा गया।

तमिलनाडु और तेलंगाना में जनजीवन प्रभावित

Central trade unions' nationwide strike enters Day 2, read here full report
bharat bandh

तमिलनाडु में भी प्रदर्शनकारियों ने कुछ जगहों पर ट्रेनें रोकी और तेलंगाना में कुछ सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ। गोवा में निजी बसों तथा पर्यटक टैक्सियों के गायब रहने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।  

इसके अलावा बीईएसटी के अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण मुंबई में भी लाखों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीईएसटी के 32 हजार से अधिक कर्मचारी अधिक वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे।

कर्नाटक में रोकी गईं बसें, रद्द रही ट्रेनें

वाम पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरू में सेंट्रल बस स्टैंड पर बस सेवाओं को अवरुद्ध किया। इससे यहां यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों द्वारा वाहनों को नुकसान पहुंचाने के कारण कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें संबंधित डिपो पर खड़ी रहीं।

पूर्वी रेलवे क्षेत्र में बुधवार को ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। सियालदह-बोनगांव खंड में अशोकनगर में पटरियों पर संदिग्ध बम मिलने से इस मार्ग पर ट्रेनें रद्द कर दी गयीं। ओडिसा में भुवनेश्वर, बालासोर और बेरहमपुर समेत विभिन्न स्थानों पर वाम कार्यकर्ताओं द्वारा रेल रोको मुहिम चलाने से रेल सेवाओं पर असर पड़ा।

बैंकों में 20 हजार करोड़ के चेक फंसे

Central trade unions' nationwide strike enters Day 2, read here full report
bharat bandh - फोटो : amar ujala

सरकारी बैंकों के कर्मचारियों के एक धड़े द्वारा हड़ताल का समर्थन किये जाने से बैंकिंग सेवाओं पर भी आंशिक असर देखने को मिला। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक और निजी बैंकों में खास असर नही पड़ा। कारण कि बैंक कर्मचारियों के सात अन्य संगठन हड़ताल में भाग नहीं ले रहे हैं।

एआईबीईए के महासचिव सी.एच.वेंकटचलम के अनुसार, नकद लेन-देन, चेक निस्तारण, निकासियों, विदेशी मुद्रा विनिमय आदि पर असर पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि हड़ताल के कारण मंगलवार को 20 हजार करोड़ रुपये के चेक का निस्तारण नहीं हो सका।

मजदूर नेता ने कहा- सफल रहा बंद

हिंद मजदूर सभा के महासचिव हरभजन सिंह ने कहा कि असम, ओडिशा, मणिपुर, मेघालय, महाराष्ट्र और गोवा में शत प्रतिशत हड़ताल रहा। उन्होंने कहा कि हमें पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी समर्थन मिला।

मंडी हाउस से संसद भवन के जुलूस में करीब चार हजार श्रमिक सड़क पर अपना गुस्सा जाहिर करने उतरे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के 22 जिलों और कर्नाटक के 20 जिलों में पूरी तरह से हड़ताल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed