फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central minister Uma Bharti removed her tweet after giving condolence to Swami Sanand

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने स्वामी सानंद को श्रद्धांजलि देने के बाद हटाया ट्वीट

Fri, 12 Oct 2018 02:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
central minister Uma Bharti removed her tweet after giving condolence to Swami Sanand

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर स्वामी सानंद उर्फ जीडी अग्रवाल के निधन पर खुद को सदमे में बताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए खुद को सदमे में बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि फिलहाल उनके लिए कोई प्रतिक्रिया देना संभव नहीं है। हालांकि देर शाम केंद्रीय मंत्री ने यह ट्वीट अपने ट्विटर हैंडल से हटा दिया। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट में लिखा, 'मैं श्री सानंद स्वामी के गंगालीन हो जाने की खबर से स्तब्ध हूं। मुझे इसकी आशंका थी, क्योंकि उनका स्वास्थ्य क्षीण था और आयु बेहद अधिक हो गई थी। फिर भी वह पूरी निष्ठा से अनशन रखे थे, ऐसे में इस विकट स्थिति के निर्माण की पूर्ण संभावना थी। केंद्रीय गंगा पुनरुद्धार मंत्री रह चुकीं उमा भारती ने आगे लिखा, इस विकट स्थिति के बारे में मैं नितिन गडकरी व अन्य लोगों को अवगत करा रही थी। मेरे लिए तुरंत अभी कोई प्रतिक्रिया देना मुश्किल है। मुझे इस दुख से उबरने के लिए कल शाम तक का समय दीजिए।' 

विज्ञापन

स्वामी सानंद की मृत्यु गंगा सफाई के प्रयासों के लिए झटका : सुरेश भाई

गंगा एक्ट पास कराने के लिए उपवास कर रहे स्वामी सानंद की मृत्यु पर पूरा देश स्तब्ध है। पर्यावरणविद् सुरेश भाई ने कहा कि स्वामी सानंद के प्राणों की बलि ऐसे वक्त ली गई है, जब देश में नमामि गंगे के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। ऐसे में गंगा को बचाने के प्रयासों को झटका लगा है। 

उन्होंने कहा कि स्वामी सानंद उपवास कर कैबिनेट में गंगा एक्ट पास कराने के लिए कह रहे थे। गंगा के भक्त बने राजनेताओं को उनकी मांग अच्छी नहीं लगी और पुलिस के बल उन्हें उठाकर तपस्या भंग कर दी। 2014 में जिन्होंने कहा था कि उन्हें गंगा ने बुलाया है। अब उनसे पूछा जाएगा कि क्या स्वामी सानंद जैसे जल वैज्ञानिक और तपस्वी संत की बलि भी गंगा के नाम पर होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed