फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government will start a campaign for public participation in the fight against TB

TB Disease: टीबी से लड़ाई में जनभागीदारी के लिए केंद्र सरकार शुरू करेगी मुहिम, राज्य सरकारों को लिखा पत्र

Mon, 16 May 2022 10:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 16 May 2022 10:27 PM IST
सार

सरकार की इस जनभागीदारी की मुहिम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों, सरकारी और  निजी संस्थानों या निजी तौर पर भी कोई व्यक्ति क्षय रोग (ट्यूबरकुलोसिस-टीबी) से पीडित मरीज की सहायता करने का जिम्मा उठाएगा।
 

विज्ञापन
Central government will start a campaign for public participation in the fight against TB
टीबी

विस्तार

केंद्र सरकार साल 2025 तक देश से क्षय रोग (टीबी) को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने एक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जरिये जनभागीदारी की मुहिम शुरू करने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार की ये मुहिम जल्दी ही शुरू की जाएगी। इस मुहिम के तहत आम जनता और संस्थाएं टीबी से प्रभावित ब्लॉक, वार्ड या फिर टीबी के किसी मरीज को गोद लेंगे। जिसके बाद वे मरीज को अच्छा खाना, इलाज और रोजगार के लिए सहायता उपलब्ध करा सकेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इसको लेकर बेहद गंभीर है और इस पर काम भी शुरू कर चुकी है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने इस मुहिम को लेकर 'मार्गदर्शक दस्तावेज' राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से साझा किया है। सूत्रों ने बताया कि इस मुहिम के तहत सहायता के लिए टीबी के मरीज से अनुमति भी लेनी पड़ेगी। मरीज की अनुमति के बाद ही उसे इस सहायता कार्यक्रम के लिए पंजीकृत किया जा सकेगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इस कार्यक्रम को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। इस पत्र में केंद्र सरकार ने कहा है कि क्षय रोग के मरीजों को सामुदायिक इला और सहायता मुहैया कराने के लिए सभी तरह की सावधानियां बरतते हुए तैयारियां शुरू की जाएं। जिससे कि इन मरीजों को मिशन मोड में सामुदायिक सहायता मिल सके। सूत्रों के मुताबिक, जून के पहले सप्ताह में केंद्र सरकार अपनी इस पहल की औपचारिक घोषणा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार की इस जनभागीदारी की मुहिम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों, सरकारी और  निजी संस्थानों या निजी तौर पर भी कोई व्यक्ति क्षय रोग (ट्यूबरकुलोसिस-टीबी) से पीडित मरीज की सहायता करने का जिम्मा उठाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed