फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government allows continued deployment of 800 paramilitary personnel in Darjeeling

दार्जिलिंग में 800 अर्धसैनिक कर्मियों की तैनाती को जारी रखने की अनुमति

Tue, 17 Oct 2017 06:37 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Oct 2017 06:37 AM IST
विज्ञापन
Central Government allows continued deployment of 800 paramilitary personnel in Darjeeling
पश्चिम बंगाल सरकार से विपक्ष की तनातनी के बीच केंद्र सरकार ने दार्जिलिंग में 800 अर्धसैनिक कर्मियों की तैनाती को जारी रखने की अनुमति दे दी है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने इस पहाड़ी क्षेत्र से 300 महिला समेत 1000 अर्धसैनिक कर्मियों को हटाने का फैसला लिया था। 
विज्ञापन


लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सख्त आपत्ति के बाद केंद्र सरकार ने दार्जिलिंग से अर्धसैनिक बलों को हटाने का फैसला बदल दिया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दार्जिलिंग में अर्धसैनिक लोगों की 15 कंपनियां तैनात थीं और केंद्र सरकार उत्सव सीजन के दौरान उनमें से 10 कंपनियों को हटाकर दूसरे जगह लगाना चाहती थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- GJM प्रमुख बिमल गुरुंग ने दिया इस्तीफा कहा, पुलिस फायरिंग की हो CBI जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय से दार्जिलिंग में तैनाती को जारी रखने का आग्रह किया है। लिहाजा सरकार ने सिर्फ 7 कंपनियों को हटाने का फैसला किया है जबकि बाकी 8 कंपनियां दार्जिलिंग में ही तैनात रहेंगी। अर्धसैनिक बल की एक कंपनी में 100 कर्मी होते हैं। अधिकारी ने कहा कि उत्सव सीजन की वजह से दूसरे राज्यों से अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांगें आ रही हैं। वहीं,  हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed