फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   center says no exclusivity will given to facebook and other social media companies

फेसबुक समेत सोशल मीडिया कंपनियों को केंद्र सरकार का बड़ा झटका, इस मांग को ठुकराया

Fri, 24 Nov 2017 11:28 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 24 Nov 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
center says no exclusivity will given to facebook and other social media companies
digital india

केंद्र सरकार ने गुरुवार को फेसबुक और दूसरी सोशल मीडिया कंपनियों को साफ इशारा दिया है कि उन्हें किसी भी तरह का विशेषाधिकार नहीं दिया जाएगा।  केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ये बात साइबर स्पेस पर दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ये बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डिजिटल स्पेस में भी लोकतंत्र सर्वोपरि है और ऐसे में किन्हीं चुनिंदा कंपनियों को विशेषाधिकार नहीं दिए जा सकते। दरअसल, कुछ समय पहले फेसबुक की ओर से 'फ्री बेसिक्स कनेक्टिविटी' एक्सेस की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने इसको ठुकरा दिया।
विज्ञापन


फेसबुक और बाकी सोशल मीडिया कंपनियों ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच बनाना चाहती हैं और इसके लिए कंपनियों ने फ्री एक्सेस की मांग की है।

दरअसल, सरकार ग्रामीण इलाकों में भी डिजिटल पकड़ को मजबूत करने में जुटी हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक करीब 2.5 लाख पंचायतों को बेसिक कनेक्टिविटी देने के लिए 3500 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। सरकार फिलहाल 1 लाख पंचायतों को ये सुविधा दे चुकी है, जबकि बाकी 1.5 लाख को जल्द ही ये सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्राइवेट कंपनियां जैसे एयरटेल, वोडाफोन और रिलायंस अपनी डिजिटल पहुंच को काफी बढ़ा चुके हैं और फेसबुक ने भी इसी तर्ज पर केंद्र के सामने शर्त रखी थी, लेकिन प्रसाद ने साफ कह दिया है कि किसी भी कंपनी को 'फ्री टिकट' नहीं दी जा सकती, इसके लिए डिजिटल नियमों का पालन किया जाना बेहद जरूरी है।

पढ़ें: PM मोदी ने लॉन्च किया UMANG ऐप, घर बैठे गैस बुकिंग समेत करें ये 200 काम


यहां कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा कि हम डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपने अनुभवों और उपलब्धियों को दुनिया भर के देशों के साथ साझा करना चाहेंगे।  उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में साइबर स्पेस ने दुनिया को बदलकर रख दिया है और डिजिटल टेक्नोलॉजी लोगों को समर्थ बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

इसकी वजह से ही गरीब और कमजोर लोगों को भी संपन्न लोगों से मुकाबला करने का मौका मिला है। इसी तरह विकासशील देशों को भी विकसित देशों को चुनौती देने का अवसर प्राप्त हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed