{"_id":"5bf9e38bbdec224177353fa4","slug":"center-denies-satyendra-jain-to-visit-australia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने सत्येंद्र जैन के आस्ट्रेलिया दौरे पर लगाई रोक, दिल्ली सरकार आग बबूला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र ने सत्येंद्र जैन के आस्ट्रेलिया दौरे पर लगाई रोक, दिल्ली सरकार आग बबूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Nov 2018 07:13 AM IST
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने की इजाजत नहीं दी। विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच की राजनीतिक वजहों से जैन को यात्रा पर जाने से मना किया। सत्येंद्र जैन का कहना है कि वह विदेश मंत्रालय से दौरे के लिए इजाजत न देने की असली वजह जानना चाहते हैं। किस सियासी वजह से मंत्रालय ने दौरे को मंजूरी देने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने इजाजत न देने के पीछे बताई राजनीतिक वजह
दरअसल, सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ 26-30 नवंबर के बीच आस्ट्रेलिया जाना है। उन्हें युनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न और सिडनी के जार्ज इंस्टीट्यूट से आमंत्रण मिला था। 26 व 27 नवंबर को उनका दोनों संस्थानों में लेक्चर है। वहीं, विक्टोरिया की सरकार के साथ उनका मोहल्ला क्लीनिक व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए सुधारों पर चर्चा रखी गई थी। इस दौरान दोनों सरकारों के बीच सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावना तलाशनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया की स्वास्थ्य सेवाएं दुनिया के बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं में से एक
दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि आस्ट्रेलिया की स्वास्थ्य सेवाएं दुनिया के बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं में से एक है। जैन की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय सहयोग के कई मसलों पर बात होनी थी। इसमें डेंगू समेत दूसरी बीमारियों को निपटने के लिये नवीनतम खोजों पर चर्चा होती।
दिल्ली सरकार ने की दौरा रद्द करने की आलोचना
मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार सियासी प्रतिद्वंदियों के बेहतरीन कामों से खुश नहीं है। दिल्ली सरकार ने भी इस तरह मंत्री के दौरे को इजाजत न देने की केंद्र सरकार के कदम की निंदा की है। साथ ही दिल्लीवालों के हक में बेहतरीन कामों को प्रतिज्ञा भी ली। उनका कहना है कि दिल्ली सरकार के काम न सिर्फ दूसरे राज्यों व केंद्र सरकार बल्कि पूरी दुनिया के लिए नजीर बनेंगे।