फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS Bipin Rawat said - this is the time to help the local administration, the armed forces should be engaged in the rescue work from COVID

जुट जाए सेना: सीडीएस बिपिन रावत बोले- यह वक्त स्थानीय प्रशासन की मदद करने का, कोविड से बचाव के कामों में जुटें सशस्त्र बल

Tue, 27 Apr 2021 04:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 27 Apr 2021 04:21 PM IST
सार

जनरल बिपिन रावत ने सशस्त्र बलों से आह्वान किया कि यह वक्त कोविड से बचाव के समयबद्ध कामों में नागरिक प्रशासन की मदद करने का है।

विज्ञापन
CDS Bipin Rawat said - this is the time to help the local administration, the armed forces should be engaged in the rescue work from COVID
CDS Gen Bipin Rawat - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना महामारी से निपटने के कामों में सेना भी हाथ बंटा रही है। मंगलवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने सशस्त्र बलों से आह्वान किया कि यह वक्त कोविड से बचाव के समयबद्ध कामों में नागरिक प्रशासन की मदद करने का है। अभी समय पर मदद मिलना महत्वपूर्ण है। सशस्त्र बलों के जवान कोविड से बचाव के कामों में जुट जाएं। 

विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर सीडीएस जनरल रावत ने मंगलवार को सशस्त्र बलों का आह्वान किया कि वे उठ खड़े हों और महामारी से निपटने तथा समयबद्ध तरीके से बीमारी की रोकथाम से संबंधित सुविधाएं उत्पन्न करने में प्रशासन की मदद करें। जनरल रावत ने अपने संदेश में कहा कि इस परिस्थिति में समय पर मदद महत्वपूर्ण है। सशस्त्र बलों के लिए यह उठ खड़े होने तथा समयबद्ध तरीके से कोविड रोकथाम संबंधी सुविधाएं उत्पन्न करने में मदद करने का समय है।
विज्ञापन


सीडीएस ने कहा कि वर्दीधारी हमारे स्त्री-पुरुषों में हर जगह हर समय बाधाओं को तोड़ने और आगे बढ़ने के लिए इच्छाशक्ति तथा समर्पण भाव है। जनरल रावत का यह संदेश ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम कर सकते हैं और हम करेंगे, आगे बढ़ें, अभी हमें लंबी यात्रा तय करनी है। सेना के तीनों अंग और रक्षा मंत्रालय की विभिन्न शाखाएं महामारी से निपटने के लिए कई कदम उठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना खाली ऑक्सीजन टैंकरों और कंटेनरों को फिलिंग स्टेशनों तक पहुंचाने तथा कोविड अस्पतालों के लिए आवश्यक दवाएं और उपकरण पहुंचाने के काम में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed